महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार ने झारखंड को दो गोल से हराया

़फोटो-18केएटी- 12 - कुम्हरी खेल मैदान में आयोजित हुई प्रतियोगिता, उमड़ी रही दर्शकों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:14 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:14 AM (IST)
महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार ने झारखंड को दो गोल से हराया
महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार ने झारखंड को दो गोल से हराया

़फोटो-18केएटी- 12

- कुम्हरी खेल मैदान में आयोजित हुई प्रतियोगिता, उमड़ी रही दर्शकों की भीड़

-------------------------

संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में संयुक्त पुस्तकालय कुम्हरी के द्वारा अंतरराज्यीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने झारखंड की टीम को दो गोल से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमंडलाधिकारी पंकज कुमार ने किया। बता दें कि क्षेत्र में पहली बार महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन होने से बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। प्रतियोगिता में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंतिम समय में बिहार की टीम ने दो गोल दाग कप पर कब्जा जमा लिया। खेल समापन के बाद बिहार टीम के कप्तान नेहा कुमारी को विजेता कप एवं उपविजेता कप झारखंड टीम के कप्तान आरती कुमारी को दिया गया। इस मौके पर प्रमुख पारस राय, स्थानीय मुखिया सुलेखा देवी, अंचलाधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, संयुक्त पुस्तकालय के अध्यक्ष तीर्थानंद साह, सचिव बिनोद भगत, राजकीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कृष्णानंद कुमार, भाजपा नेता मनोज मंडल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अशोक ¨सह, सच्चिदानंद ¨सह, इंद्रजीत ¨सह, अर¨वद यादव, चंदन मिश्र आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का आयोजन होने से विलुप्त हो रही फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रति लोगों का रूझान बढ़ेगा। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका नाथू विश्वास ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में शंकर दास, बमबम राय, राज किशोर साह, चंद्रकिशोर मंडल आदि जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी