भभुआ में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

मोहनियां थाना क्षेत्र के छोटका पकड़िहार गांव में गुरुवार को बहन का हालचाल जानने आये मायके के लोगों की ससुराल के लोगों से हिसक झड़प हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 11:26 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 11:26 PM (IST)
भभुआ में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
भभुआ में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

कैमूर। मोहनियां थाना क्षेत्र के छोटका पकड़िहार गांव में गुरुवार को बहन का हालचाल जानने आये मायके के लोगों की ससुराल के लोगों से हिसक झड़प हुई। जिसमें बहनोई द्वारा चलाई गोली से साला घायल हो गया। मारपीट में बहनोई के भाई को भी सिर में चोट लगी है। जिसका अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुर्ही थाना दरिगांव सासाराम के रंगीता की शादी मोहनियां थाना क्षेत्र के छोटका पकड़िहार के मनीष कुमार सिंह से हुई है। रंगीता के भाई अंशु कुमार सिंह ने मोहनिया थाना को दिए गए आवेदन में लिखा है कि बुधवार को मोबाइल पर उनको सूचना मिली की छोटका पकड़िहार गांव में बहन के साथ मारपीट की जा रही है। रात में उसे कहीं लेकर लोग चले गए हैं। फोन करने पर बहन का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। वे अपने बहनोई मनीष कुमार सिंह से बात किए। उनसे बहन से बात कराने के लिए बोले। मनीष द्वारा कहा गया कि वे आधा घंटा में बात करा रहे हैं। जब बात नहीं कराए तो वे लोग गुरुवार को पकड़िहार गांव पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद था। बगल के लोगों से पता चला कि कोई घर पर नहीं है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मनीष कुमार से फोन पर बात कराया। उन्होंने गांव के समीप जीटी रोड पर अवस्थित एक होटल पर ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया। वे लोग होटल पर पहुंचे तो मनीष और उनके पिताजी बैठे हुए थे। वे लोग अपनी बहन रंगीता के बारे में पूछे तो मनीष द्वारा बताया गया घर में हल्ला हो रहा था इस वजह से उसे हटा दिया गया है। इसी बीच दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा। तभी मनीष गाली गलौच करते हुए होटल के पीछे से कट्टा लेकर आए और गोली चला दिए। गोली रंगीता के ममेरे भाई गोल्डन कुमार को लगी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को लेकर वे लोग सासाराम चले गए। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस दौरान मारपीट में मनीष कुमार के छोटे भाई के सिर में चोट आई। जिसको इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मोहनिया के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी