कैमूर में रायफल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्लहपुर गांव से रविवार की सुबह पुलिस ने एक युवक को एक देसी रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:06 PM (IST)
कैमूर में रायफल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
कैमूर में रायफल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कैमूर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्लहपुर गांव से रविवार की सुबह पुलिस ने एक युवक को एक देसी रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तीन कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना पुलिस ने की। डीएसपी फैज अहमद खां ने बताया कि गिरफ्तार युवक सदुल्लहपुर गांव निवासी स्व. सुदामा तिवारी का पुत्र संजय तिवारी है। रामगढ़ थाना पंहुचे डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गठित टीम ने छापेमारी के दौरान सदुल्लहपुर गांव से एक 315 बोर का एक देसी रायफल, तीन कारतूस व एक खोखा के साथ संजय तिवारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक पहले भी दो बार जेल जा चुका है। 2008 में छेड़खानी के मामले में तथा 2020 में आ‌र्म्स एक्ट के मामले में वह जेल गया था। बता दें कि जिले में पुलिस द्वारा लगातार समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वारंटी, आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के साथ-साथ शराब की तस्करी करने वाले पकड़े जा रहे हैं। 12 आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

संसू, रामपुर: स्थानीय प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के बहेरा व माधोपुर गांव में 12 आरोपितों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। इस संबंध में बेलांव के थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में बहेरा गांव के 11 व माधोपुर गांव के एक कुल 12 मारपीट के आरोपितों के घर ढोल नगारा बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया।

बहेरा गांव के आरोपित प्रमोद पासवान, अयोध्या पासवान, देवराज पासवान, राहुल पासवान, नन्द केश्वर पासवान, यमुना पासवान, उमेश पासवान, पप्पू पासवान, पवन

पासवान एवं माधोपुर गांव के रौशन पासवान शामिल है। वहीं इश्तेहार चिपकाने के दौरान थानाध्यक्ष, एएसआई कामता प्रसाद, एसआई छोटन कुमार, प्रभु मांझी सहित पुरुष, महिला पुलिस बल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी