एक नाली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

खलिहान में बंदूक लेकर था युवक पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार संवाद सूत्र चैनपुर थना क्षेत्र के ग्राम गुलडिया में एक युवक को देसी एक नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 04:43 PM (IST)
एक नाली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार
एक नाली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

थना क्षेत्र के ग्राम गुलडिया में एक युवक को देसी एक नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर पुलिस को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गुलडिया के मिठाई राजभर उर्फ मिठाई राय पिता स्व. रामनाथ राजभर के द्वारा देसी एक नाली बंदूक लेकर खुलेआम घूमा जाता है। सूचना के आधार पर चैनपुर पुलिस टीम के द्वारा मंगलवार की रात ग्राम गुलडिया में छापेमारी की गई और मिठाई राजभर को उनके ही खलिहान में एक नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त एक नाली बंदूक 12 बोर की बताई जा रही है। बंदूक के लाइसेंस से संबंधित जानकारी लेने पर पुलिस ने यह बंदूक अवैध पाई। साथ ही बातचीत के दौरान उक्त व्यक्ति नशे में प्रतीत हो रहा था। जिसे मंगलवार की रात ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में मेडिकल जांच कराई गई। जहां चिकित्सकों के द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार से पूछे जाने पर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। जो शराब के नशे में भी था।

chat bot
आपका साथी