आंधी में दीवार गिरने से छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई घायल

कैमूर। गुरुवार की रात आंधी से काफी नुकसान हुआ है। मोहनियां थाना क्षेत्र के बरैथा गांव मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 11:15 PM (IST)
आंधी में दीवार गिरने से छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई घायल
आंधी में दीवार गिरने से छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई घायल

कैमूर। गुरुवार की रात आंधी से काफी नुकसान हुआ है। मोहनियां थाना क्षेत्र के बरैथा गांव में ईंट की दीवार गिरने से छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। घायल का अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात अचानक आई आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मोहनियां थाना क्षेत्र के बरैथा ग्राम निवासी श्री यादव के खलिहान में गेहूं रखा था। जिसे ढंकने के लिए उनके दो पुत्र बलिस्टर यादव व कमलेश यादव खलिहान में गए थे। लौटते समय रास्ते में ईंट की दीवार गिर गई। जिसमें दबकर छोटे भाई कमलेश यादव की मौत हो गई। ईंट की दीवार मिट्टी के गिलावे से बनी थी। जो आंधी के दबाव से ध्वस्त हो गई। बड़े भाई बलिस्टर यादव बाल बाल बच गए। ईंट से उन्हें भी चोट आई। दोनों भाइयों को स्वजन अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने कमलेश यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल बलिस्टर यादव का इलाज किया गया। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को भी बरैथा गांव में मातमी सन्नाटा था। कमलेश की मौत से माता-पिता बेसुध पड़े हैं। पत्नी भागमती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी को एक पुत्र व दो पुत्रियों के परवरिश की चिता सताने लगी है। पुत्री सीता कुमारी छह वर्ष, पुत्र रितेश चार वर्ष व सबसे छोटी पुत्री रीता दो वर्ष की है। बच्चे पिता के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें क्या पता कि कमलेश अब इस दुनियां में नहीं है। इस संबंध में मोहनियां के सीओ राजीव कुमार ने बताया की मृतक के आश्रित को आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त होगी। जिसकी कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी