कैमूर में अलग-अलग मामलों में महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि 35 वर्षीय सुनीता देवी को बेलांव थाना क्षेत्र के राजा के अकोढ़ी गांव से गिरफ्तार किया गया। महिला फर्जी तरीके से बहला-फुसला कर शादी करती थी। शादी करवाने के बाद जैसे ही वर वधू पक्ष के लोगों सोने चांदी का जेवर व कपड़ा आदि सामान मिलता था मौका देखकर एक गिरोह सामान व लड़की को लेकर भाग जाती थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 04:12 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 04:12 PM (IST)
कैमूर में अलग-अलग मामलों में महिला 
सहित पांच लोग गिरफ्तार
कैमूर में अलग-अलग मामलों में महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार

कैमूर। एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि 35 वर्षीय सुनीता देवी को बेलांव थाना क्षेत्र के राजा के अकोढ़ी गांव से गिरफ्तार किया गया। महिला फर्जी तरीके से बहला-फुसला कर शादी करती थी। शादी करवाने के बाद जैसे ही वर वधू पक्ष के लोगों सोने चांदी का जेवर व कपड़ा आदि सामान मिलता था मौका देखकर एक गिरोह सामान व लड़की को लेकर भाग जाती थी। इसकी प्राथमिकी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के लोगों के द्वारा भगवानपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने राजा के अकोढ़ी गांव के दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। जिसमें जीतन बिद व जुगेश बिद शामिल हैं।

वहीं शुक्रवार को आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ गांव ओरगांव के रामधनी राम के 25 वर्षीय पुत्र रविद्र कुमार राम के पास से 20 लीटर शराब बरामद की गई तथा अधौरा थाना क्षेत्र के विनोवा नगर गांव से विनोद पासवान के पुत्र सोनू पासवान के घर से 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

उधर, स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव भैरोपुर से दो बोतल शराब के साथ मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा सरैया गांव के बलेश्वर राम को शराब पीकर हंगामा करते हुए पुलिस ने पकड़ा। सभी आरोपियों को बाबू शिव गोविद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच करा कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी