बच्चों के साथ मायके जा रही महिला की ट्रैक्टर से दबकर मौत

ट्रैक्टर लेकर चालक फरार बाल बाल बच्चे दोनों बच्चे - टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर सिसौड़ा का पुलिस दर्ज करेगी प्राथमिकी संवाद सूत्र रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनियां बक्सर पथ पर सिसौड़ा गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 04:32 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 04:32 PM (IST)
बच्चों के साथ मायके जा रही महिला की ट्रैक्टर से दबकर मौत
बच्चों के साथ मायके जा रही महिला की ट्रैक्टर से दबकर मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनियां-बक्सर पथ पर सिसौड़ा गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला उषा देवी 42 वर्ष नुआंव प्रखंड के मुसियां दरौली गांव के रामकृत राम की पत्नी बताई जाती है। जो अपने दो बच्चों को साथ मायके जा रही थी। घटना रविवार की दोपहर की बताई जाती है। पुलिस मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दी। जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने साथ दो बच्चे सोमारू व सत्येंद्र को साथ में लेकर मोहनियां जाने के लिए सिसौड़ा स्टैंड पर वाहन पकड़ने के लिए आ रही थी। महिला का मायका मोहनियां थाना के बेलौड़ी गांव में है। वहां बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में महिला आ गाई और सड़क पर ही गिर पड़ी। जिसके चलते ट्रैक्टर का ट्राली महिला के शरीर पर चढ़ गया। आनन फानन में लोगों ने उक्त महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने से पहले ही महिला को मृत घोषित कर दिया। हालांकि दोनों बच्चों को खरोच तक नहीं आई है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। उधर घटना को देख काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के मायके से भी काफी संख्या में लोग पहुंच गए। घटना को देख महिला के दोनों बच्चे मौके पर रोने लगे। बच्चों को रोते देख आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। लेकिन बच्चे अपनी मां के साथ हुई घटना को देख कर काफी भयभीत दिख रहे थे। जानकारी के अनुसार जिस ट्रक से दुर्घटना हुई वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी हरिनंदन कुशवाहा का ट्रैक्टर है। पुलिस ट्रैक्टर स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त करने के लिए ट्रैक्टर लेकर चालक कहां फरार है इसके बारे में पता लगा रही है।

chat bot
आपका साथी