आपसी विवाद में पत्नी को मार डाला

स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:22 PM (IST)
आपसी विवाद में पत्नी को मार डाला
आपसी विवाद में पत्नी को मार डाला

कैमूर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। मृतका छट्ठू डोम की पत्नी लखमुनी देवी 35 वर्ष बताई जाती है। घटना के बाद छट्ठू फरार हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार छट्ठू और उसकी पत्नी लखमुनी देवी के बीच अक्सर विवाद होता था। लेकिन कुछ देर के बाद विवाद खत्म हो जाता था। लेकिन रविवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान छट्ठू ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। छट्ठू की पुत्री नीरज 10 वर्ष ने सोमवार की सुबह किसी तरह पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जानकारी होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पत्नी लखमुनी देवी को लेकर भगवानपुर बाबू शिव गोविद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस लाठी-डंडा से मारने की बात मान रही है। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि कुल्हाड़ी से ही उसने अपनी पत्नी को मारा है। घटना स्थल पर पुलिस को कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। बता दें कि मृतका के तीन पुत्र हैं। जिसमें नीरज कुमार 10 वर्ष, विक्रम 4 वर्ष व कल्लू दो वर्ष का बताया जाता है। रविवार की रात मां के साथ घटी घटना से डरे तीनों पुत्र पूरी रात बेसुध पड़ी मां को देखते रहे। रात का समय होने के चलते कही जा न सके। सोमवार की सुबह बड़े पुत्र ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस भी पहुंची। अस्पातल में आए तीनों बच्चों को देख अन्य लोग भी पति द्वारा किए गए इस अपराध की निदा की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में ही पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

chat bot
आपका साथी