कुदरा में लक्ष्य से भी अधिक 1690 लोगों का हुआ टीकाकरण

भभुआ। कुदरा में बुधवार को 27 दल बनाकर कोविड-19 के टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक कुल 1690 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM (IST)
कुदरा में लक्ष्य से भी अधिक 1690 लोगों का हुआ टीकाकरण
कुदरा में लक्ष्य से भी अधिक 1690 लोगों का हुआ टीकाकरण

भभुआ। कुदरा में बुधवार को 27 दल बनाकर कोविड-19 के टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक कुल 1690 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। अभियान के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रीता सिंह समेत विभिन्न अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर टीकाकरण की प्रगति का जायजा लेते रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण दलों को दो श्रेणियों में बांटा गया था। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए सात टीकाकरण दलों का गठन किया गया था, जबकि 44 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए 20 अलग टीकाकरण दल बनाए गए थे। टीकाकरण दलों में एएनएम व शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सभी टीकाकरण दलों ने प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धारित स्थानों पर कैंप कर टीकाकरण के कार्य को संपन्न किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता सिंह ने बताया कि कुदरा प्रखंड में महा अभियान के दौरान 1500 लोगों को कोविड-19 का टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सभी के सहयोग से लक्ष्य से भी अधिक टीकाकरण के कार्य को पूरा किया गया। टीकाकरण के दौरान अनेक जगहों पर पंचायत प्रतिनिधियों की भी सक्रियता देखी गई जिन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में अधिकारियों का सहयोग किया। सांसद आदर्श ग्राम डंगरी में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वरिष्ठ प्रखंड संसाधन सेवी राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ पहुंची जिनके कार्य में पंचायत प्रतिनिधि कन्हैया राय के द्वारा सहयोग किया गया। प्रखंड मुख्यालय में स्थित कन्या मध्य विद्यालय जहानाबाद मे टीकाकरण को लेकर पंचायत प्रतिनिधि आनंद कुमार सिंह उर्फ कल्लू सिंह सक्रिय रहे जिन्होंने बताया कि वहां लक्ष्य से भी अधिक 160 लोगों का टीकाकरण किया गया।

chat bot
आपका साथी