कैमूर में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से पांच यात्री घायल

स्थनीय प्रखंड के बेलांव बाजार से सवारी लेकर भभुआ जा रहा ऑटो बुधवार को अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 04:56 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:44 PM (IST)
कैमूर में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने  से पांच यात्री घायल
कैमूर में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से पांच यात्री घायल

कैमूर। स्थनीय प्रखंड के बेलांव बाजार से सवारी लेकर भभुआ जा रहा ऑटो बुधवार को अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल को लोग इलाज के लिए कहीं निजी अस्पताल में ले गए। जबकि तीन और लोग भी किसी निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए गए। लेकिन एक घायल का पीएचसी रामपुर में इलाज किया गया। ऑटो पलटने की सूचना पर तत्काल पसाई पंचायत के सरपंच घटना स्थल पर पहुंचे और वहां पर पड़े एक घायल यात्री को उपचार हेतु अपने गाड़ी से पीएचसी में पहुंचाएं। जबकि घटनास्थल से चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ऑटो बेलांव से सवारियों को लेकर भभुआ जा रहा था। अचानक उदरवार के पास एक साइकिल सवार ऑटो के सामने ही सड़क पर आकर गिर गया। जिससे उसका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ऑटो में सवार सभी यात्री दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर ऑटो को उठाया और उसमें दबे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बिछिया गांव निवासी स्व.ओझा राम के पुत्र बबुआ राम सहित अन्य चार लोग घायल हो गए। घायल ने बताया कि साइकिल सवार को बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे हमलोग दब गए। संयोग अच्छा था कि अगल बगल लोग खेतों में काम कर रहे थे। आसपास के लोग यदि जल्द ही पहुंच कर ऑटो के नीचे से हमलोग को बाहर नहीं निकालते तो बहुत गंभीर हादसा हो सकता था।

chat bot
आपका साथी