गौरा गांव में बारिश से दो लोगों का मकान गिरा

कैमूर। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पहड़ियां पंचायत अंतर्गत गौरा गांव में बुधवार की देर रात हो र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:25 PM (IST)
गौरा गांव में बारिश से दो लोगों का मकान गिरा
गौरा गांव में बारिश से दो लोगों का मकान गिरा

कैमूर। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पहड़ियां पंचायत अंतर्गत गौरा गांव में बुधवार की देर रात हो रही तेज बारिश में दो खपरैल के मकान गिर गए। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन घर गिरने से सभी सामान नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों के पट्टीदार सुनील कुमार यादव ने बताया कि रात में मूसलाधार बारिश हो रही थी। जिससे एक दूसरे से सटे शिवपूजन यादव एवं दिलीप यादव का खपरैल मकान बारी-बारी से गिर गए। उन्होंने बताया कि इन दोनों परिवार वालों को मकान गिरने का पूर्वाभास हो चुका था। जिससे उनका परिवार सतर्कता बरतते हुए पहले हीं अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर हो रही बारिश के बीच खुले आकाश के नीचे गली में आ चुके थे। अन्यथा जान-माल का खतरा निश्चित हो सकता था। लेकिन दोनों मकान के मलबे में चावल-दाल, गेहूं-आटा, कंबल-बिछावन, खाट, वस्त्र समेत कई घरेलू सामान दब कर नष्ट हो गए। हालांकि घर गिरने का अनुमान लगाते हुए परिवार के सदस्यों द्वारा अपना बचाव करते हुए कुछ सामानों को घर से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन काफी सामान मलबे के नीचे दब गया। घटना के बाद दोनों घरों के पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने पड़ोसियों के घरों में शरण लेकर किसी तरह से पूरी रात गुजारी। दोनों पीड़ित परिवारों के सदस्यों द्वारा मलबे में दबे शेष सामानों को निकाला जा रहा था। इस संबंध में अंचलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर कर्मचारी को भेज कर नुकसान का जायजा लेने के बाद हीं क्षतिपूर्ति के बारे में कुछ कहा जा सकता है। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी मयंक कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद उसकी अनुशंसा करके आगे बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवास योजना में ऐसे लोगों को प्राथमिकता मिलती है।

chat bot
आपका साथी