कैमूर में हत्या कर शव जलाने के मामले में दो गिरफ्तार

चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाटी में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव का दाह संस्कार कर देने के मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के दो और अभियुक्तों को पुलिस के द्वारा शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 10:53 PM (IST)
कैमूर में हत्या कर शव जलाने  के मामले में दो गिरफ्तार
कैमूर में हत्या कर शव जलाने के मामले में दो गिरफ्तार

कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाटी में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव का दाह संस्कार कर देने के मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के दो और अभियुक्तों को पुलिस के द्वारा शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में हीरावती देवी पति इंद्रदेव बिद एवं सुनील बिद पिता इंद्रदेव बिद का नाम शामिल है।

हत्या के मामले में मृतका के पिता चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर के निवासी रामचंद्र बिद के द्वारा थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री डिपल को जान से मारने के बाद जला देने के मामले में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। जिसमें मृतका के पिता के द्वारा अपने दामाद धनराज बिद एवं बेटी के भसुर सुनील बिद, ससुर अनरजीत बिद वह सास हीरावती देवी पर आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए 28 दिसंबर 2019 को कांड दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ की गई थी। पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में उस दौरान सभी लोग घर से फरार थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व में अनरजीत बिद के पुत्र धनराज बिद को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार के समक्ष आरोपित पति के द्वारा बताया गया था कि पत्नी की मौत हो गई थी जिसके बाद जमनिया गंगा नदी में शव को प्रवाहित कर दिया गया। जिसके बाद उस मामले में पुलिस के द्वारा अनुसंधान जारी रखते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर सास हीरावती देवी एवं भसुर सुनील बिद को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि लंबे समय से फरार दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें शुक्रवार को मेडिकल जांच के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी