जीतापुर गांव की गली में जलजमाव से परेशानी

मोहनियां लोक आस्था के महापर्व में स्वच्छता का काफी महत्व है। छठ घाटों पर जाने वाली सड़कों व गलियों की भी सफाई की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 11:02 PM (IST)
जीतापुर गांव की गली में जलजमाव से परेशानी
जीतापुर गांव की गली में जलजमाव से परेशानी

मोहनियां: लोक आस्था के महापर्व में स्वच्छता का काफी महत्व है। छठ घाटों पर जाने वाली सड़कों व गलियों की भी सफाई की जा रही है। वहीं प्रखंड के शहबाजपुर पंचायत के जीतापुर गांव की मुख्य गली में दस दिनों से घुटने भर से अधिक पानी जमा है। जलनिकासी बाधित किए जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। जलजमाव से अजा जाति का मोहल्ला ज्यादा प्रभावित है। यहां नट जाति के करीब 50 घर बने हैं। कई मकान मिट्टी के हैं। जिसमें गंदा पानी घुस रहा है। इससे कच्चे मकानों के गिरने का का खतरा है। घर के सामने घुटने भर पानी जमा होने से इसमें लोग गिर रहे हैं। छोटे बच्चे अगर इसमें गिर जाए तो उनको जान का खतरा है। इसको लेकर उक्त परिवार चितित है। जलजमाव से लोगों का गली में चलना मुश्किल है। दुर्गावती मुख्य नहर में बने घाट पर छठ करने वाले व्रतियों को गंदे पानी से होकर गुजरना होगा। 10 दिनों से यह समस्या कायम है। ग्रामीण शिव मूरत नट, सूबेदार नट, मुनैना देवी, मालती देवी इत्यादि ने बताया कि उनके घर के सामने करीब 25 फीट चौड़ी सरकारी जमीन है। उसके बाद पूर्व मुखिया पति मीर शकील का खेत है। सरकारी जमीन में ही लंबे समय से नाली के पानी निकासी होती थी। पंचायत चुनाव हारने के बाद मीर शकील के द्वारा नाली के पानी को बंद कर दिया गया है। इससे गली में घुटने भर से अधिक पानी जमा है। कई घरों में गंदा पानी घुस रहा है। अजा मोहल्ला के लोग नारकीय जिदगी जीने को विवश हैं। वे लोग सरकारी जमीन में नाली का पानी निकालना चाहते हैं। इसका उक्त भूस्वामी द्वारा विरोध किया जा रहा है। पंचायत चुनाव में मीर शकील की पत्नी भी भाग्य आजमा रही थी। 10 वर्षों से मुखिया पद पर इस परिवार का कब्जा है। उनके चुनाव हारने के बाद मीर शकील का आरोप है कि नट जाति के लोग उन्हें वोट नहीं दिए। जिससे उनकी पत्नी हार गईं। सरकारी जमीन से होकर नाली के पानी की बाहा में निकासी हो जाएगी। जिससे इस समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। लेकिन जल निकासी बाधित होने के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में मोहनियां के सीओ राजीव कुमार ने कहा कि जीतापुर गांव की गली में जलजमाव की समस्या की उन्हें शिकायत मिली है। इस संबंध में पूर्व मुखिया पति ने भी आवेदन दिया है। उनका कहना है कि उनकी रैयती जमीन में नाली का पानी जा रहा था। जिससे फसल को नुकसान होता। इसलिए पानी को रोका गया है। अमीन से जमीन की मापी कराई गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। छठ बाद वे खुद जाकर इस समस्या को देखेंगे। इसके बाद इसका निदान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी