कैमूर में आन-बान-शान से आज लहराएगा तिरंगा

रविवार को जिले में चहुंओर आन-बान-शान से तिरंगा लहराएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 04:53 PM (IST)
कैमूर में आन-बान-शान से आज लहराएगा तिरंगा
कैमूर में आन-बान-शान से आज लहराएगा तिरंगा

कैमूर। रविवार को जिले में चहुंओर आन-बान-शान से तिरंगा लहराएगा। स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम नगर के जगजीवन स्टेडियम में होगा। जहां नौ बजे डीएम नवदीप शुक्ला झंडोत्तोलन करेंगे। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड किया जाएगा। इसके बाद 10:15 बजे समाहरणालय, 10:20 बजे जिप कार्यालय, 10:25 बजे विकास भवन, 10:40 बजे अनुमंडल कार्यालय, 10:50 बजे भभुआ थाना व 11:10 बजे पुलिस लाइन भभुआ में झंडोत्तोलन होगा। इसके अलावा अन्य संस्थानों में भी ध्वजारोहण का कार्य होगा। इसको लेकर सभी संस्थानों में तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी, झांकी, खेल कूद कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। स्वतंत्रता दिवस पर कुल 532 महादलित टोलों में भी झंडोत्तोलन होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया गया है। कार्यक्रम से पूर्व जगजीवन स्टेडियम को सैनिटाइज कराया जाएगा। जगजीवन स्टेडियम में आने वाले पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों के बैठने के लिए शारीरिक दूरी के अनुपालन का पुरा ध्यान रखा गया है। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर परिषद द्वारा विशेष रूप से सफाई कराई जा रही है। शनिवार की सुबह से ही सफाई कर्मी नगर की मुख्य सड़कों के अलावा वार्ड की गलियों की सफाई करते नजर आए।

समयानुसार झंडोत्तोलन का समय

समय - स्थान

9:00 - जगजीवन स्टेडियम

10:15 - समाहरणालय

10:20 - जिप कार्यालय

10:25 - विकास भवन

10:40 - अनुमंडल कार्यालय

10:50 - भभुआ थाना

11:10- पुलिस लाइन भभुआ

chat bot
आपका साथी