ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति के बाद भी नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था

भभुआ भभुआ नगर के बाजार में ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति के बाद भी यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:23 PM (IST)
ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति के बाद भी नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति के बाद भी नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था

भभुआ : भभुआ नगर के बाजार में ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति के बाद भी यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

लोग वाहनों को सड़क पर ही पार्क कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।

सड़क पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इससे प्रतिदिन नगर के कई जगहों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जाम के चलते वाहन सवारों के अलावा पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। नगर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रफिक पुलिस की नियुक्ति भी कर दी गई है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस भी अपने कार्यों का निर्वहन ठीक तरीके से नहीं कर पा रही। नगर के मुख्य चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी दे रहे हैं, लेकिन उनकी ड्यूटी देने से यातायात व्यवस्था में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। यूं कहे कि पूर्व से भी स्थिति बिगड़ती जा रही है तो कोई गलत नहीं होगा। इन दिनों नवरात्र, रमजान महीना के साथ अब शादी विवाह का समय भी शुरू होगा। इसके चलते बाजार में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग बाजार करने आ रहे हैं। कई लोग वाहन से आते हैं। जिनके द्वारा दुकान पर जाने के दौरान सड़क पर ही वाहन खड़ा कर दिया जाता है। इसमें चार पहिया वाहन को सड़क पर और दो पहिया वाहन को सड़क के किनारे। इससे सड़क और उसके किनारे दोनों जगहों पर वाहनों की भरमार हो जा रही है। शेष बची जगह में पूर्व से ही अतिक्रमणकारी अपनी दुकान, ठेला लगाए ही रहते हैं। ऐसे में सड़क पर जाम लग रहा है। साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जगह नहीं मिल रही है। आमलोगों को पैदल आने-जाने के लिए बना नाला भी अतिक्रमण की चपेट में है। इसके चलते जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।

chat bot
आपका साथी