कैमूर में सोन नहर कैनाल में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के कसेर देउरा के समीप सोन कैनाल पुलिया पर गुरुवार की रात एक स्वराज ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लोड कर जा रहा था। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सोन नहर कैनाल में पलट गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 05:37 PM (IST)
कैमूर में सोन नहर कैनाल में  ट्रैक्टर 
पलटने से चालक की मौत
कैमूर में सोन नहर कैनाल में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

कैमूर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसेर देउरा के समीप सोन कैनाल पुलिया पर गुरुवार की रात एक स्वराज ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लोड कर जा रहा था। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सोन नहर कैनाल में पलट गया। जिससे घटना स्थल पर ही ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। नहर में पलटे ट्रैक्टर के चालक को किसी तरह से बाहर निकाला गया। लेकिन चालक की तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक भगवानपुर के डोमा राम का पुत्र प्रह्लाद प्रसाद 27 वर्ष बताया जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार प्रहलाद प्रसाद कसेर गांव के ही किसी व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। वह गुरुवार को मुंडेश्वरी के ईंट भट्ठा से मिट्टी लोड कर कसेर गांव के ही किसी व्यक्ति के लिए ले जा रहा था। तब तक रास्ते में ही यह घटना हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि अभी तक किसी भी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। उधर चालक की मौत की खबर सुनते ही भगवानपुर में उसके घर व आस-पास लोगों के बीच कोहराम मच गया। मृतक चालक के तीन पुत्र हैं। जिसमें आठ वर्ष का किसान राम, पाच वर्ष का अमित राम व तीन वर्ष का आशीष हैं। प्रहलाद प्रसाद वाहन चला कर कमाता था और आपने परिवार का भरण पोषण करता था।

इनसेट

चल रहा है सड़क सुरक्षा माह, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

बता दें कि कृषि कार्य के लिए निबंधित ट्रैक्टरों का व्यावसायिक कार्यों के लिए धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ट्रैक्टर की ट्राली पर ओवरलोड सामान लेकर चालक मुख्य सड़कों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर चल रहे हैं। इस दौरान कई जगहों पर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। लेकिन इस पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सड़क सुरक्षा माह जिले में चलाया जा रहा है। लेकिन विभाग द्वारा सिर्फ मुख्य जगहों पर ही वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सिर्फ दो पहिया व चार पहिया वाहनों में हेलमेट, सीट बेल्ट आदि की जांच की जा रही है। जबकि ओवरलोडिग व नियम का उल्लंघन कर वाहन का परिचालन करने के विरुद्ध प्रशासन सिर्फ एनएच दो पर ही जांच अभियान चला रहा है। इसके चलते मालवाहक ओवरलोड सामान लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से निकलने का प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी