इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोगों के बीच नारियल पानी की डिमांड अधिक

कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए लोग तरह तरह के तरीकों को आजमा रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:37 PM (IST)
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोगों के 
बीच नारियल पानी की डिमांड अधिक
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोगों के बीच नारियल पानी की डिमांड अधिक

कैमूर। कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए लोग तरह तरह के तरीकों को आजमा रहे है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग प्राकृतिक तरीके भी अपना रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लोग अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल करने लगे हैं। इसी कारण इसकी डिमांड अधिक हो गई है। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए हरा नारियल यानी दाब को लोग अधिक मंगवा रहे है।

बता दें कि नारियल पानी पूरे शरीर के लिए लाभदायक होता है। जानकारों को मुताबिक इसमें दूध से ज्यादा पोषक तत्व इसमें पाए जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल और वासा की मात्रा नहीं होती है। नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो पूरे शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। कोविड के वायरस की चपेट में आने वाला मरी•ा महीनों तक बेहद कम•ाोरी महसूस करते है। कोरोना की चपेट में आए मरी•ाों की भूख पूरी तरह खत्म हो जाती है तो डॉक्टर उन्हें नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। नारियल पानी इन मरी•ाों की सेहत में सुधार करने के लिए बेहद जरूरी है। यह पानी मरी•ाों की इम्युनिटी बढ़ाता है। साथ ही लीवर को भी स्वस्थ रखता है। नारियल पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर से कई तरह के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। वैसे तो हमेशा ही नारियल पानी पीना चाहिए, लेकिन मौजूदा दौर में कोरोना से बचने के लिए नारियल पानी पीना बेहद असरदार है। कोरोना काल में इसी कारण इसका डिमांड अधिक हो गया है। बंगाल से आ रहा माल -

भभुआ नगर के मुन्ना चौरसिया ने बताया कि कोरोना काल में नारियल यानी दाब की मांग काफी बढ़ गई है। मांग को देखते हुए बंगाल से नारियल मंगाया जा रहा है। वर्तमान समय में सासाराम व कैमूर के लिए ट्रकों से माल आता है। जिसमें से आधा खेप सासाराम तो आधा खेप कैमूर आता है। कोरोना काल से पहले इसकी डिमांड जिले में थोड़ा कम थी। लेकिन पिछले साल से ही कोरोना काल से इसकी डिमांड अधिक हो गई है। प्रति पीस हरा नारियल की कीमत 60 रुपये के हिसाब से है। प्रशासन की ओर से सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही बेचने की अनुमति दी गई है। ऐसे में भी नारियल अच्छा बिक रहा है। लोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नारियल खरीद रहे है। शरीर रहता है एक्टिव-

नारियल पानी वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि वर्कआउट करने के बाद नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। नारियल पानी त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। चेहरे के किल मुहासे, झुर्रियां और दाग को दूर करता है। इसके सेवन से स्किन का ग्लो भी बढ़ता है, क्योंकि यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर होता है। हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल -

नारियल पानी में विटामिन-सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। चिकित्सकों की मानें तो नारियल पानी हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है। नारियल पानी को लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो लिवर से कई तरह के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते है और लिवर को साफ और स्वच्छ बनाते हैं। इम्युनिटी बनाता है नारियल पानी -

एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है जो शरीर की इम्युनिटी को म•ाबूत बनाता है। एक्सपर्ट के अनुसार कोरोना काल में कोविड के मरी•ा नारियल पानी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। नारियल पानी ट्राई-ग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने में भी कारगर है। इसके नियमित सेवन से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के कारण व्यक्ति की जान जाने के खतरे को दूर किया जा सकता है। नारियल पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती है। शरीर में पानी की कमी हो जाने पर या फिर शरीर की तरलता कम हो जाने पर नारियल का पानी ही कारगर है।

chat bot
आपका साथी