दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ मोहनियां पथ पर पनसेरवां दुर्गावती नदी पुल के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:16 PM (IST)
दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी
दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

कैमूर : थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ मोहनियां पथ पर पनसेरवां दुर्गावती नदी पुल के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई। जिस कारण बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया गया। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दो युवक संतोष कुमार व राजवंश गांव पचोखरा तथा दूसरे बाइक पर सवार लालबहादुर राम खीरी गांव के थे। एक मोहनियां से लौट रहे थे तो दूसरा रामगढ़ की तरफ से मोहनियां जा रहा था। इसी क्रम में दोनों की बाइक पुल के पास टकरा गई। जिस कारण यह घटना घटी।

chat bot
आपका साथी