जिनके पास है अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी, वह ही कर रहे मनमानी

मोहनियां थाना के सामने जीटी रोड के उत्तरी सर्विस लेन में जब्त वाहनों के खड़ा होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन्हीं के पास अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:16 PM (IST)
जिनके पास है अतिक्रमण हटाने की  जिम्मेदारी, वह ही कर रहे मनमानी
जिनके पास है अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी, वह ही कर रहे मनमानी

कैमूर। मोहनियां थाना के सामने जीटी रोड के उत्तरी सर्विस लेन में जब्त वाहनों के खड़ा होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन्हीं के पास अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी है। खुद ही सड़क पर अतिक्रमण किए हुए हैं। कैसे दुर्घटना में कमी आएगी। शराब के साथ जब्त करीब दो दर्जन से अधिक वाहनों को थाना के सामने सड़क पर खड़ा किया गया है। इसके अलावा थाना परिसर से हटाए गए बहुत पुराने वाहन भी हैं। वर्षों पूर्व खैर की लकड़ी लदे दो ट्रक भी हैं। जो सड़ चुके हैं। इनका सिर्फ ढांचा ही बचा है। इसमें कुछ दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी शामिल हैं। सड़क पर इतनी कम जगह बचती है कि एक वाहन ही गुजर सकता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही हुई तो थाना

के बगल में बने खुले नाले में वाहन पलट सकते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। छोटे वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। सड़क पर वाहनों के खड़ा किए जाने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जीटी रोड के उत्तरी सर्विस लेन से दोनों दिशा से वाहनों का परिचालन होता है। थाना के सामने सड़क की चौड़ाई बहुत कम बचती है। जिससे जाम लगना स्वाभाविक है।

वर्ष 2020 में तत्कालीन थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया था। जिससे नगरवासियों को काफी सुकून मिला था। इधर एक वर्ष में जितने भी शराब के साथ पकड़े गए हैं उन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना के सामने ही सड़क पर खड़ा किया गया है। इसमें कुछ दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी हैं। भारी वाहनों के आवागमन के कारण थाना के समीप सर्विस लेन धंस गई है। जिससे वाहनों के नाला में पलटने का खतरा है। समेकित चेकपोस्ट के यार्ड में काफी जगह है। अगर इन वाहनों को वहां खड़ा कर दिया जाए तो जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। दुर्घटना का खतरा भी टल जाएगा।

वर्जन

सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। इसके लिए एनएचआइ के पदाधिकारियों से बात हुई है। इसका निराकरण जल्द हो जाएगा।

-ललन कुमार,थानाध्यक्ष, मोहनियां।

chat bot
आपका साथी