ईद को लेकर बाजार में जमकर हुई खरीदारी

जिले में शुक्रवार को ईद मनाए जाने की पूरी संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:01 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:01 PM (IST)
ईद को लेकर बाजार में जमकर हुई खरीदारी
ईद को लेकर बाजार में जमकर हुई खरीदारी

कैमूर। जिले में शुक्रवार को ईद मनाए जाने की पूरी संभावना है। इसको देखते हुए गुरुवार को जिला मुख्यालय भभुआ नगर के बाजार में खरीदारी को लेकर सुबह में जमकर भीड़ हुई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। बाजार में लगी सेवइयां बिस्कुट आदि की दुकानों पर सुबह में ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। ईद में ग्राहकों की अधिक भीड़ देख लॉकडाउन अवधि में बिना अनुमति वाली दुकानें भी खुली। जिसमें कपड़ा, जूता चप्पल, रेडीमेड आदि शामिल थी। इन दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ हुई। सब्जी मंडी रोड में भीड़ से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।

वहीं ईद को लेकर राशि निकासी के लिए भी एटीएम पर लंबी लाइन सुबह में ही लग गई। ईद पर्व को लेकर हुई भीड़ के चलते सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक बाजार में लॉकडाउन के साथ-साथ शारीरिक दूरी की भी धज्जियां उड़ी। इस दौरान लोगों में थोड़ी सतर्कता भी नहीं दिखी। लोग भीड़ में ही खड़ा होकर खरीदारी किए। इस दौरान दुकानदारों ने भी कोई सतर्कता नहीं बरती। इसके चलते लॉकडाउन और शारीरिक दूरी दोनों की ही जमकर अनदेखी हुई। इस दौरान प्रशासन भी थोड़ा सुस्त दिखा। प्रशासन या पुलिस का कोई भी पदाधिकारी बाजार में हुई भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास नहीं किया। इसके चलते लोग बिना डर भय के भीड़ करते हुए दुकानों पर पहुंच कर खरीदारी किए। हालांकि दुकानों के बंद करने के निर्धारित समय 11 बजे से कुछ देर पहले ही दुकानें बंद होने लगी। इसके बाद बाजार में लोगों की भीड़ कम होने लगी। निर्धारित समय पर प्रशासन व पुलिस भी सड़क पर उतर गई। इसके चलते लोग अपने-अपने घरों की ओर चल दिए।

chat bot
आपका साथी