गम्हरियां गांव के स्कूल तक जाने वाला रास्ता बदहाल

संवाद सूत्र रामपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत अंतर्गत गम्हरियां गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाला रास्ता बदहाल है। दो दिनों से हो रही बारिश से यह रास्ता कीचड़नुमा हो गया है। कहीं-कहीं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 04:56 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 04:56 PM (IST)
गम्हरियां गांव के स्कूल तक जाने वाला रास्ता बदहाल
गम्हरियां गांव के स्कूल तक जाने वाला रास्ता बदहाल

प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत अंतर्गत गम्हरियां गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाला रास्ता बदहाल है। दो दिनों से हो रही बारिश से यह रास्ता कीचड़नुमा हो गया है। कहीं-कहीं जलजमाव भी हो गया है। इसके चलते स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाले रास्ते में कीचड़ व गंदगी हो गई है। जिससे स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर कीचड़ होने से स्कूल आने जाने वाले बच्चे कीचड़ में फिसल कर गिर रहे हैं। फिसलने के कारण बच्चों की ड्रेस खराब होने के साथ उन्हें चोट भी लग जाती है। इससे आए दिन बच्चों की उपस्थिति में गिरावट हो रही है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के अभिभावक, ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह समस्या आज की नहीं है बल्कि काफी पुरानी है। गांव के स्कूल तक जाने वाले मार्ग की स्थिति इतनी खराब है की जरा सी बारिश होने पर इस सड़क पर कीचड़ व पानी जमा हो जाता है। इस कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। इस बारे में वरीय पदाधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। लेकिन आज तक किसी विभाग द्वारा ठोस पहल कर समस्या को दूर नही किया गया। इस संबंध में बड़कागांव पंचायत के मुखिया अरविद सिंह ने बताया कि इस सड़क को बनवाने के लिए योजना में डाल दिया गया है। राशि आने पर सड़क का ईंटीकरण करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी