मंत्री ने सपरिवार मां मुंडेश्वरी के चरणों में टेका मत्था

भगवानपुर। वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने बुधवार को देश के अति प्राचीन आदिशक्ति के रूप में प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के पवरा की पहाड़ी की चोटी पर स्थित माता मुंडेश्वरी मंदिर में सपरिवार पहुंच कर मत्था टेका।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 12:17 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 12:17 AM (IST)
मंत्री ने सपरिवार मां मुंडेश्वरी के चरणों में टेका मत्था
मंत्री ने सपरिवार मां मुंडेश्वरी के चरणों में टेका मत्था

भगवानपुर। वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने बुधवार को देश के अति प्राचीन आदिशक्ति के रूप में प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के पवरा की पहाड़ी की चोटी पर स्थित माता मुंडेश्वरी मंदिर में सपरिवार पहुंच कर मत्था टेका। उन्होंने बकरे की बलि का संकल्प लेकर माता के चरणों में बकरा की बलि चढ़ा कर पूजा पाठ किया। पूजन का कार्य प्रधान पुजारी उमेश मिश्रा व सहायक पुजारी उपेंद्र पांडेय ने कराया। पूजा पाठ समापन के बाद मंदिर के पुजारियों ने मुंडेश्वरी मंदिर के विकास में वन विभाग द्वारा लगाए गए अड़चन के बारे में अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि वन विभाग के द्वारा जो भी अड़चन है उसमें मेरे स्तर से जो होगा उसको मैं तत्काल पूरा करने का वादा करता हूं। बताया जाता है कि माता मुंडेश्वरी मंदिर के विकास में वन विभाग लंबे समय से अवरोधक का काम करते आ रहा है। अब तक वन विभाग के चलते मुंडेश्वरी मंदिर का विकास नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री के आने की सूचना पर वन विभाग ने बंद किए गए रास्ते को खोल दिया। मंत्री के साथ चैनपुर विधानसभा के विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां, एमएलसी संतोष कुमार सिंह के अलावा कई पार्टी के नेता शामिल थे। मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में जिले के कई थाने की पुलिस की तैनाती भी देखी गई। साथ में भगवानपुर सीओ विनोद कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रौशन आदि तैनात रहे।

chat bot
आपका साथी