सभी वार्डों के विकास को मिली राशि, नहीं बदली नाली-गली की हालत

हल्की बारिश के बाद सभी वार्डों की स्थिति नारकीय - सरकार की योजनाओं से वार्ड के लोगों को नहीं मिल रहा समुचित लाभ जागरण संवाददाता भभुआ भभुआ नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए सरकार की राशि पानी की तरह बहाई जा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 04:54 PM (IST)
सभी वार्डों के विकास को मिली राशि, नहीं बदली नाली-गली की हालत
सभी वार्डों के विकास को मिली राशि, नहीं बदली नाली-गली की हालत

भभुआ नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए सरकार की राशि पानी की तरह बहाई जा रही है। फिर भी वार्डों में विकास कार्य नहीं दिख रहे हैं। जो कार्य पूर्व में हुए हैं वो भी धीरे-धीरे खराब होते जा रही हैं। इससे वार्डों की स्थिति और खराब हो रही है। वार्डों के विकास पर नगर परिषद भभुआ व वार्ड पार्षदों के ध्यान नहीं देने से लोगों को सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे वार्ड की समस्याओं में भी कमी नहीं आ रही है। नगर के वार्डों में विकास के लिए राशि दी गई। नल जल योजना, नाली- गली के लिए प्रत्येक वार्ड में राशि देकर योजनाओं का चयन भी किया गया। लेकिन किसी वार्ड में एक-दो को छोड़ शेष गली व नाली की हालत खराब है। गुरुवार को हल्की बारिश होने के बाद वार्डों की स्थिति नारकीय बन गई है। भले ही वार्डों में जलजमाव न हो लेकिन जिन गलियों में गड्ढे हैं उनमें जलजमाव जरूर हो गया है। इसके चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। नगर के वार्ड 11 व 13 की स्थिति तो काफी खराब है। वार्ड 11 में एक भी गली व नाली का निर्माण नहीं हुआ। वार्ड 13 में सीमांकन के अभाव में आज भी गली व नाली का निर्माण नहीं हुआ है। पूरे वर्ष वार्ड के लोगों गंदे जलजमाव से होकर आने-जाने को विवश हैं। वार्ड दस व 11 को जोड़ने वाली चकबंदी रोड में चलना मुश्किल है। गली व नाली की बात तो दूर मुख्य सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जबकि इस योजना का चयन हुए लगभग छह माह बीतने को है। इसके अलावा वार्ड 14 व 15 में नाली का निर्माण मानक के अनुसार नहीं हुआ है। नाली का पानी गलियों में बहता है। इसी तरह अन्य वार्डों का भी हाल है। इससे आए दिन वार्ड के लोगों को तरह -तरह की परेशानी होती है। वार्ड के लोगों ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन या वार्ड पार्षद से किसी समस्या को बताने से कोई फायदा नहीं है। जो समस्या पूर्व में थी उसे दूर नहीं कराया जा सका। इससे नगर के वार्डों की समस्या गंभीर होते जा रही है।

chat bot
आपका साथी