श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

प्रखंड के जैतपुरा गांव में कर्मनाशा नदी तट किनारे स्थित पीपल वृक्ष के नीचे आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के लिए गुरुवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:26 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:26 PM (IST)
श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ को 
लेकर निकली कलश यात्रा
श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

कैमूर। प्रखंड के जैतपुरा गांव में कर्मनाशा नदी तट किनारे स्थित पीपल वृक्ष के नीचे आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के लिए गुरुवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिनों तक चलने वाला ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हो गया। बैंड बाजे के साथ निकले श्रद्धालु जैतपुरा से निकल कर मुख्य मार्ग भ्रमण करते हुए एवंती के पास गोरिया नदी घाट पर पहुंचे। यहां नदी से जल भरने के बाद सिर पर कलश रख पुन: जैतपुरा के लिए रवाना हुए। लगभग छह किलोमीटर दूरी की यात्रा कर जलभरी करने जा रहे श्रद्धालु गर्मी में परेशान दिखे। लेकिन उनके चेहरे पर गर्मी से अधिक आस्था का भाव था। हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे के साथ यात्रा में शामिल सैकड़ो नर-नारियों सहित काफी संख्या में वाहन सवार श्रद्धालु शामिल थे। धर्म और आस्था के उत्साह में विभिन्न देवी-देवताओं का जयघोष कर रहे थे। यात्रा में शामिल बुजुर्ग महिला-पुरुष के थक जाने पर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त वाहन की व्यवस्था थी। नुआंव में समाजसेवी प्रदीप द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नींबू चीनी के शर्बत की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली यात्रा भटवलिया, बड्ढा, नुआंव आदि गांवों का भ्रमण करते जैतपुरा पहुंची। जहां पंडित जयंतु जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कार्य प्रारंभ हुआ। यज्ञ के आयोजक शशिकांत राय ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ की पूर्णाहुति 21 अप्रैल रामनवमी के दिन होगी। इस बीच प्रतिदिन सुबह सात बजे से 11 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।

chat bot
आपका साथी