सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी बूथों का करें भौतिक सत्यापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:21 PM (IST)
सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी बूथों 
का करें भौतिक सत्यापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी बूथों का करें भौतिक सत्यापन

कैमूर। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं प्रशासनिक तैयारी को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। चैनपुर विधान सभा निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता एहसान अहमद ने शनिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों का हाल जाना। बैठक में उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर एक एक चीजों को दुरूस्त कर ले। उन्होंने कहा कि सोमवार को होने वाली बैठक में सभी बिदुओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में बीडीओ रवि रंजन व अंचलाधिकारी नागेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 96 मतदान केंद्र एवं 36 सहायक मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार तक मतदान केंद्रों पर सभी सुविधा पुर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर शौचालय पेयजल बिजली आदि की व्यवस्था पूर्ण किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जाने का रास्ता बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी