बिना मास्क पहने चला रहे थे दुकान, देना पड़ा जुर्माना

भभुआ नगर में शनिवार को अभियान चलाकर दुकानदारों से मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वसूला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 05:52 PM (IST)
बिना मास्क पहने चला रहे  थे दुकान, देना पड़ा जुर्माना
बिना मास्क पहने चला रहे थे दुकान, देना पड़ा जुर्माना

कैमूर। भभुआ नगर में शनिवार को अभियान चलाकर दुकानदारों से मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वसूला गया। साथ ही मास्क भी दिया गया। जानकारी के मुताबिक भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी जन्मेजय शुक्ला के नेतृत्व में जांच अभियान चला। एकता चौक से पूरब पोखरा जाने वाले रास्ते में एक दर्जन से अधिक दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। दुकान में जो बिना मास्क के था जिसमें दुकानदार हो या ग्राहक सबसे जुर्माना वसूला गया। इस दौरान ठेला पर सब्जी बेचने वाले विक्रेता, ई-रिक्शा चालक, साइकिल व बाइक से या पैदल आने-जाने लोगों से भी जुर्माना वसूला गया। जुर्माना वसूलने के बाद उनको मास्क भी दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों ने डांट फटाकर भी लगाई कि बिना मास्क के आना जाना नहीं है। इसके अलावा एकता चौक के पासभी पुलिस बल तथा पदाधिकारियों के नेतृत्व में जांच अभियान चलाकर जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर एसडीएम जन्मेजय शुक्ला, प्रभारी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय, भभुआ बीडीओ शशिकांत शर्मा, सीटी मैनेजर इसराफिल अंसारी, सहित कई लोग मौजूद रहे। जांच शुरू होते ही मास्क पहन लिए लोग -

बाजार में जैसे ही मास्क जांच अभियान शुरू हुआ यह बात जंगल में लगी आग की तरह पूरे नगर में फैल गई। अधिकांश दुकानदार, ग्राहक व आमलोग मास्क पहन लिए। पूरे नगर में जांच अभियान से में लोग आ गए। सभी मास्क में दिखाई देने लगे। बाजार में जांच अभियान के दौरान कुछ दुकानदार को डर से शटर तक नीचे गिरा दिए। जब प्रशासन का दबाव होता है तो मास्क लगाते हैं। यह नहीं जानते कि मास्क ही कोरोना से बचाव के उपाय है।

chat bot
आपका साथी