नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों से आन स्पॉट लिया जा रहा जुर्माना

परिवहन विभाग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रख कर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसको लेकर विभाग लगातार अभियान चला रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:23 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:04 PM (IST)
नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों से आन स्पॉट लिया जा रहा जुर्माना
नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों से आन स्पॉट लिया जा रहा जुर्माना

कैमूर। परिवहन विभाग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रख कर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसको लेकर विभाग लगातार अभियान चला रहा है। अभियान में पकड़े जाने पर ऑन द स्पॉट जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। इस संबंध में एमवीआइ डी प्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में भी विभागीय पदाधिकारियों द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसमें परिवहन विभाग के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत पकड़े जाने वाले छोटे या बड़े वाहनों से नियमों के उल्लंघन पर आन द स्पॉट जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सूचना तकनीक का डिजिटल उपयोग परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे परिवहन नियमों के उल्लंघन पर आन द स्पॉट जुर्माना की वसूली की व्यवस्था की गई है। परिवहन विभाग द्वारा यह व्यवस्था पूरे राज्य में लागू की गई है। जिले में ओवरलोड वाहनों पर नजर रखने के लिए परिवहन विभाग व प्रशासनिक पदाधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों की गई कार्रवाई में ओवरलोड ट्रकों से लगभग लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया था। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर यात्री वाहनों की भी जांच लगातार की जा रही है। यात्रा के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों से भी जुर्माना वसूल कर उन्हें मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीते मंगलवार को नियम के उल्लंघन में एक बस को भी जब्त किया गया था। वहीं पुलिस द्वारा भी लगातार बाइक जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी