चैनपुर प्रखंड के छह शिव मंदिरों में हुआ रुद्राभिषेक

आज भी होगा छह शिवलिगों का रूद्राभिषेक संवाद सूत्र चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकालेश्वर ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के द्वारा जिले के द्वादश शि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:38 PM (IST)
चैनपुर प्रखंड के छह शिव मंदिरों में हुआ रुद्राभिषेक
चैनपुर प्रखंड के छह शिव मंदिरों में हुआ रुद्राभिषेक

प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकालेश्वर ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के द्वारा जिले के द्वादश शिवलिग का वैदिक पूजन एवं रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। पहले दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर चैनपुर प्रखंड में सर्वप्रथम ग्राम अमांव के दयाल नाथ महादेव मंदिर में तीन बजे भोर से सुबह छह बजे तक रुद्राभिषेक का कार्य किया गया। इसके बाद ग्राम खरिगांवा अक्षैवर नाथ महादेव मंदिर में सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक, ग्राम सिरहिरा के प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रुद्राभिषेक का कार्य संपन्न किया गया। जहां से वापसी के दौरान बुढवा महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध मदुरना में दोपहर 1:30 से शाम के 4:30 तक रुद्राभिषेक का कार्य हुआ। इसके बाद समसराय सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में संध्या 5 बजे से 8 बजे रात्रि तक रुद्राभिषेक का कार्य हुआ। इसके बाद चैनपुर थाना परिसर में स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि 8:30 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक रुद्राभिषेक का कार्य किया गया। रुद्राभिषेक के कार्य में ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज तिवारी के द्वारा पूजा अर्चना व हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल से रुद्राभिषेक का कार्य संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन से दो दिवसीय रूद्राभिषेक का कार्य शनिवार की शाम में संपन्न होगा। शनिवार की भोर से पुन: छह शिवलिगों के रूद्राभिषेक का कार्य शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी