राजद की बैठक में दस यूथ अभियान पर चर्चा

प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक सत्येंद्र यादव की अध्यक्षता व रामपति यादव के संचालन में हुई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:40 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 06:42 PM (IST)
राजद की बैठक में दस यूथ अभियान पर चर्चा
राजद की बैठक में दस यूथ अभियान पर चर्चा

प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक सत्येंद्र यादव की अध्यक्षता व रामपति यादव के संचालन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि रहे सचिदानंद यादव एवं बिरजू पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद को बूथ स्तर पर मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर दस यूथ अभियान को मंजिल तक पहुंचाएं। जनता नीतीश कुमार के कुशासन के खिलाफ लड़ने को तैयार है। भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। मुख्य अतिथि ने कहा कि चुनाव में अधिक समय नहीं है। दल के लोग तैयार रहें। सरकार लूटपाट में लगी हुई है। बैठक में श्याम लाल यादव, सुनील कुमार ¨सह, शशिकांत ¨सह यादव, सदन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी