मुख्य गली बदहाल होने से ग्रामीणों में आक्रोश

कैमूर स्थानीय प्रखंड के रामगढ़ गांव के वार्ड नंबर सात की मुख्य गली बदहाल होने से ग्रामीणों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:25 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 03:25 PM (IST)
मुख्य गली बदहाल होने से ग्रामीणों में आक्रोश
मुख्य गली बदहाल होने से ग्रामीणों में आक्रोश

कैमूर : स्थानीय प्रखंड के रामगढ़ गांव के वार्ड नंबर सात की मुख्य गली बदहाल होने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। यह गली मस्जिद तक जाती है। इसी गली से होकर मां सती स्थान व विद्यालय तथा उप स्वास्थ्य केंद्र भी ग्रामीण आते जाते हैं। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी से मुख्य गली का निर्माण नहीं हो सका। इसके चलते मुख्य गली कीचड़ में तब्दील है। इस समस्या को देखते हुए अजीमुद्दीन मियां सह मुंडेश्वरी धाम के केयरटेकर ने बीडीओ भगवानपुर को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि वार्ड नंबर सात की गली का निर्माण नहीं हुआ है। यह गली रामगढ़ गांव के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी गली से अधिकांश लोग आते जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर गली का निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ तो गली को ही बांस बल्ली से घेर कर धान की रोपनी करेंगे।

chat bot
आपका साथी