आग से बचाव को जन जागरुकता अभियान

भभुआ नगर के बाद बड़ा बाजार स्थित द वैद्य होटल में बुधवार की शाम अग्निशमन विभाग द्वारा जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव व आग बुझाने की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:17 PM (IST)
आग से बचाव को जन जागरुकता 
अभियान
आग से बचाव को जन जागरुकता अभियान

कैमूर। भभुआ नगर के बाद बड़ा बाजार स्थित द वैद्य होटल में बुधवार की शाम अग्निशमन विभाग द्वारा जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव व आग बुझाने की जानकारी दी गई। आग से बचाव को जानकारी दी गई।

मोहनियां के अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया की गर्मी में अगलगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की शाम होटल में होटल में जागरूकता अभियान चलाने की विभाग द्वारा तिथि निर्धारित की गई थी। जिसके आलोक में मोहनियां नगर के बड़ा बाजार स्थित द वैद्य होटल में अभियान चलाकर लोगों को आग लगने के कारण एवं बचाव की जानकारी दी गई। होटलों में अगलगी की घटना होने पर काफी नुकसान होता है। होटल कई मंजिला होते हैं। जहां आग पर काबू पाना आसान नहीं होता है। आग किन किन कारणों से लगती है इस पर विस्तृत चर्चा हुई। मॉकड्रिल कर हाइड्रेंट से आग पर काबू पाने का तरीका बताया गया। इसके अलावा कपड़ा व अग्निशमन यंत से आग बुझाने की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया की आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए। धैर्य से आग पर काबू पाने का प्रयास करना चाहिए। होटलों में आग से सुरक्षा के लिए मानक तय किए गए हैं। जिसके अनुरूप हर होटलों में यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। गैस सिलेंडर में लगी आग को कपड़े से ढंककर आसानी से बुझाया जा सकता है। इस मौके पर होटल के मालिक सरोज कुमार स्वामी, होटल कर्मी सहित काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी