जलजमाव से परेशानी

रामपुर,कैमूर। रामपुर प्रखंड के बड़कागांव पंचायत अंतर्गत बनौली आंगनबाड़ी केन्द्र तक जाने वाले

By Edited By: Publish:Tue, 03 Nov 2015 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2015 07:00 PM (IST)
जलजमाव से परेशानी

रामपुर,कैमूर। रामपुर प्रखंड के बड़कागांव पंचायत अंतर्गत बनौली आंगनबाड़ी केन्द्र तक जाने वाले रास्ते में जल जमाव से छोटे - छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती है। इस विद्यालय में कुल 40 बच्चों का नामांकन है। केन्द्र के रास्ते में जल जमाव रहने से विषैले जीव जंतु निकलते हैं। जिससे अधिकांश बच्चे डर से केन्द्र में पढ़ने नहीं आते। गांव के सत्येन्द्र चौबे, श्रीकांत कुमार, विजय पासवान आदि ने बताया कि विभाग को कई बार रास्ते के निर्माण के लिए आवेदन दिया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ। सेविका संगीता कुमारी ने बताया कि इस परेशानी को विभाग के वरीय पदाधिकारी को जानकारी दे दी गई है।

----

16 महिलाओं का बंध्याकरण

भगवानपुर,कैमूर। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक डा. श्याम कुमार ने 16 महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी राजेन्द्र चौधरी मौजूद थे। इसकी जानकारी लेखापाल कुमारी पूजा ने दी।

chat bot
आपका साथी