सात करोड़ रुपये की लागत से बनेगा दुर्गावती नदी में पुल

दो विधान सभा क्षेत्र को सीधे जोड़ने वाली मुख्य मार्ग गोड़सरा दियां पथ से गोड़सरा दुर्गावती पथ में नदी में पुल बनने का काम प्रारंभ हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 03:03 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 03:03 AM (IST)
सात करोड़ रुपये की लागत से बनेगा दुर्गावती नदी में पुल
सात करोड़ रुपये की लागत से बनेगा दुर्गावती नदी में पुल

कैमूर। दो विधान सभा क्षेत्र को सीधे जोड़ने वाली मुख्य मार्ग गोड़सरा दियां पथ से गोड़सरा दुर्गावती पथ में नदी में पुल बनने का काम प्रारंभ हो गया है। इस पुल के निर्माण हेतु कार्य की शुरुआत होने से इलाके के ग्रामीणों में हर्ष देखा जा रहा है। पुल का निर्माण करने के लिए आई पटना से लार्ड कृष्णा कंसलटेंट कृष्णा कंस्ट्रक्शन के सर्वेयरों का दल शुक्रवार को गोड़सरा गांव स्थित दुर्गावती नदी पर पहुंचा। सर्वेयरों नदी के दोनों छोरों से कंप्यूटराइजड मशीन से सर्वे किया गया। विधायक अशोक कुमार ¨सह का गांव होने के चलते इस पुल निर्माण कार्य की महत्ता बढ़ गई है। आरा डिवीजन पुल निगम के जेई राजीव लोचन शुक्ला की देख-रेख में सर्वेयरों की टीम चार घंटे तक गोड़सरा दुर्गावती नदी में पांच पाया वाले पुल का निर्माण कराने के लिए सर्वे किया। कनीय अभियंता ने बताया कि इस पुल के निर्माण पर सात करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस पुल की लंबाई सौ मीटर की होगी। जिसमें पांच स्पैन लगेंगे। सर्वेयर मंजीम झा, संदीप कुमार व अख्तर ने कई कोणों से इस महत्वपूर्ण पुल निर्माण के लिए सर्वे किया। डीपीआर के बाद प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही इस दिशा में कार्य शुरू हो जाएंगे। लेकिन अधिक लागत से इस जगह पुल निर्माण कार्य किए जाने के लिए सर्वे होने से गोड़सरा सहित मोहनियां विधान सभा के कई गांवों के लोगों में अपार खुशी देखी जा रही है। इस दौरान पूर्व प्रमुख अरूण ¨सह, रामायश ¨सह, सेवा निवृत सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर तिवारी, पहलवान अशोक ¨सह, सुशील ¨सह, योगेंद्र ¨सह, अशोक कुमार, ओम प्रकाश ¨सह, भरत यादव आदि लोग मौजूद रहे। इन लोगों ने पुल निर्माण के लिए सर्वेयर व इंजीनियरों का भरपूर सहयोग किया। विधायक अशोक कुमार ¨सह ने बताया कि क्षेत्र की जनता की चीर परिचित मांग पूरी हो रही है। बता दें कि इस पुल के बन जाने से लहुरबारी एनएच 30 की दूरी 20 मिनट में पूरी होगी।

chat bot
आपका साथी