कैमूर के भगवानपुर गांव में घुसा तालाब का पानी

प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर गांव की अजजा बस्ती में मंगलवार को तालाब का पानी घुस गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 11:28 PM (IST)
कैमूर के भगवानपुर गांव में घुसा तालाब का  पानी
कैमूर के भगवानपुर गांव में घुसा तालाब का पानी

कैमूर। प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर गांव की अजजा बस्ती में मंगलवार को तालाब का पानी घुस गया। इससे इस बस्ती में रहने वाले लोगों को घर से निकलना पड़ गया। बता दें कि भगवानपुर में अजजा बस्ती के पास प्राचीन तालाब है। प्राचीन तालाब से बारिश का पानी निकलने का रास्ता पूर्व से बंद हो जाने के चलते लगातार हो रही बारिश के बाद तालाब के आसपास घर बनाकर रह रहे लगभग एक दर्जन से अधि लोगों के घर में पानी घुस गया। इससे घर में रखे गए कपड़ा, अनाज सब पानी मे डूब कर खराब हो गए। बस्ती के डोमा मुसहर, मंगरु मुसहर, छोटु मुसहर, पूर्णमासी मुसहर, हलखोरी मुसहर, गोविद मुसहर, शिवनाथ मुसहर, अशोक मुसहर आदि लोगों ने बताया कि सरकार के द्वारा हम लोगों के उत्थान के लिए बहुत सुविधाएं दी जाती है। लेकिन हम लोगों के पास सुविधा नहीं पहुंच पाती है। महादलितों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि हम लोग तालाब के पास अपना घर बनाकर रह रहे हैं। पहले तालाब का पानी निकलने का रास्ता था, लेकिन कई लोगों ने पानी निकलने का रास्ता बंद कर दिया है। जिसके चलते तालाब का पानी कहीं नहीं निकल पा रहा है। हम लोगों के घर में तालाब का पानी घुस गया है। अब हम लोग कैसे खाना बनाएंगे खाएंगे कहां रहेंगे इसकी चिता सता रही है। लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी हम लोग स्थानीय प्रतिनिधियों को भी दिये हैं। लेकिन किसी के द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है। वर्जन

पानी निकासी का रास्ता किसने बंद किया हैं इसके बारे में पता लगा कर तत्काल खुलवाया जाएगा। इस समस्या का हमेशा के लिए समाधान कराया जाएगा।

-शशि भूषण कुमार, बीडीओ

chat bot
आपका साथी