कैमूर के नुआंव व कुढ़नी थाना में थानाध्यक्ष के व्यक्तिगत नंबर से होता है काम

प्रखंड क्षेत्र में तीन थाना हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:13 PM (IST)
कैमूर के नुआंव व कुढ़नी थाना में थानाध्यक्ष 
के व्यक्तिगत नंबर से होता है काम
कैमूर के नुआंव व कुढ़नी थाना में थानाध्यक्ष के व्यक्तिगत नंबर से होता है काम

कैमूर। प्रखंड क्षेत्र में तीन थाना हैं। इसमें कुछिला थाना को छोड़ कर शेष दो थाने नुआंव और कुढ़नी में सरकारी नंबर नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रभारी थानाध्यक्षों का व्यक्तिगत नंबर ही संपर्क का एक मात्र माध्यम रहता है। ऐसी स्थिति में यदि किसी थानाध्यक्ष का स्थानांतरण होता है तो थाने का नंबर भी बदल जाता है। यदि कोई आपातस्थिति में रात्रि के समय संपर्क करना चाहे और संबंधित पदाधिकारी का स्थानांतरण हो गया हो तो स्थिति काफी मुश्किल हो जाती है। इस संबंध में नुआंव सहायक थाना प्रभारी सुनीत सिंह ने बताया कि इस थाने का निर्माण 2007 में ही हुआ था। उस समय कोई एक नंबर अलॉट किया गया था। लेकिन वह नंबर बंद हो गया और उसे कोई दूसरा अलॉट करा लिया है। अब उस नंबर पर फोन करने पर किशनगंज किसी व्यक्ति के पास लगता है। यहां पर जो भी प्रभारी आते हैं उनको अपने व्यक्तिगत नंबर से काम चलाना पड़ता है। इसी तरह कुढ़नी थाना प्रभारी ने बताया कि इस थाने के लिए भी पहले फोन नंबर जारी किया गया था। लेकिन नेटवर्क की परेशानी की वजह से उसे पटना मुख्यालय पर रखा गया है। यहां पर अपने व्यक्तिगत नंबर से हीं काम चलना पड़ता है। इसी क्रम में कुढ़नी थाना प्रभारी ने बताया कि इस थाने का क्षेत्र काफी कम है, केवल दो पंचायतों का इसका क्षेत्र है। लेकिन यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है और थाने पर केवल एक ही गाड़ी उपलब्ध है। गश्ती पर निकलने के बाद थाने पर कोई गाड़ी नहीं होती है। ऐसे में यदि कहीं और जाना हो तो परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से बात हुई है। उन्होंने इस महीने के अंत तक एक और वाहन उपलब्ध कराने को कहा है।

chat bot
आपका साथी