फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी तकिया से शुक्रवार की रात वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि बीते 15 जनवरी की रात हाटा से लौट रहे एक युवक शैलेंद्र पांडेय को ग्राम बड़ी तकिया के साहेब जमा खां

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 05:39 PM (IST)
फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेज तीन- संवाद सूत्र, चैनपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी तकिया से शुक्रवार की रात फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि बीते 15 जनवरी की रात हाटा से लौट रहे एक युवक शैलेंद्र पांडेय को ग्राम बड़ी तकिया के साहेब जमा खां के द्वारा अपने गिरोह के साथ नकदी सहित मोबाइल एवं सोने का लॉकेट छिनने के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था। इससे संबंधित पीड़ित के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन भी दिया गया है। साहेब जमा खां के पिता आलमगीर खां पिता स्व. गुलामपीर खां को पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार लिया है। चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि आलमगीर खां के ऊपर न्यायालय के द्वारा वारंट जारी था और काफी दिनों से फरार था। जिसे शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे शनिवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी