पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में शुक्रवार की दोपहर एक पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर जलाने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:32 PM (IST)
पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

कैमूर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में शुक्रवार की दोपहर एक पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर जलाने का प्रयास किया। इससे पत्नी गंभीर अवस्था में जख्मी हो गई। गंभीर स्थिति में घायल महिला ने अपने फर्द बयान में पति के ऊपर जान से मारने की नीयत से जलाने का आरोप लगाया गया है। जिस पर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति भगवानपुर गांव निवासी प्यारे बिद का पुत्र कोमल बिद है। चैनपुर थाना पुलिस को दिए गए फर्द बयान में घायल महिला पूनम देवी ने बताया है कि उनकी शादी 11 वर्ष पूर्व कोमल बिद पिता प्यारे बिद ग्राम भगवानपुर से हुई थी। इन्हें दो बच्चे भी हैं। एक बच्चा 7 वर्ष का जबकि दूसरा 5 वर्ष का है। इनके पति अक्सर शराब पीकर इनके साथ मारपीट करते हैं। शुक्रवार की दोपहर शराब के नशे में घर में आकर मारपीट करने लगे। उस दौरान घर का दरवाजा लगाकर इनके ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी गई। जब यह आग से जलने के कारण चिल्लाने लगी तो पति कोमल बिद मौके पर से भाग निकले। शोर की आवाज सुनकर आस-पड़ोस की अन्य महिलाएं दौड़ कर आई और इन्हें बचाने का प्रयास करते हुए आग बुझाई। जिसके बाद इन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां सूचना पर इनके माता-पिता भी पहुंचे।

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि आग से जलने की सूचना प्राप्त होने के बाद घायल महिला को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से भभुआ सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। जहां घायल महिला की स्थिति चिताजनक बनी हुई है। घायल महिला ने अपने पति के ऊपर जलाने का आरोप लगाया है। उस आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कोमल बिद पिता प्यारे बिद को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे शनिवार को मेडिकल जांच के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी