विद्यालय का सामान बेचने पर लोगों ने विद्यालय में जड़ा ताला

प्रखंड के मध्य विद्यालय भरारी कला के प्रधानाचार्य के द्वारा टेबल कबाड़ आदि सामान चोरी से बेचने पर भड़के ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्यालय में ताला जड़ दिया। प्रखंड शिक्षा विभाग के द्वारा भेजे गए जांच प्रतिनिधि ने मामला में प्रधानाचार्य को दोषी मानते हुए वरीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। पैक्स अध्यक्ष ददन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाचार्य अशोक प्रसाद ने बुधवार को विद्यालय बंद होने के बाद चोरी से विद्यालय का टेबल कबाड़ आदि सामान चोरी से ट्रैक्टर पर लोडकर सैदपुर बेच दिया। बेचे गए सामान का मूल्य अनुमानित 50 हजार बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:54 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 11:54 PM (IST)
विद्यालय का सामान बेचने पर लोगों ने विद्यालय में जड़ा ताला
विद्यालय का सामान बेचने पर लोगों ने विद्यालय में जड़ा ताला

प्रखंड के मध्य विद्यालय भरारी कला के प्रधानाचार्य के द्वारा टेबल कबाड़ आदि सामान चोरी से बेचने पर भड़के ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्यालय में ताला जड़ दिया। प्रखंड शिक्षा विभाग के द्वारा भेजे गए जांच प्रतिनिधि ने मामला में प्रधानाचार्य को दोषी मानते हुए वरीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। पैक्स अध्यक्ष ददन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाचार्य अशोक प्रसाद ने बुधवार को विद्यालय बंद होने के बाद चोरी से विद्यालय का टेबल, कबाड़ आदि सामान चोरी से ट्रैक्टर पर लोडकर सैदपुर बेच दिया। बेचे गए सामान का मूल्य अनुमानित 50 हजार बताया जा रहा है।

जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने सुबह विद्यालय में ताला जड़ दिया। पैक्स अध्यक्ष एवं ग्रामीणों ने विद्यालय बंद कर वरीय अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाचार्य ने बिना समिति एवं वरीय अधिकारियों की अनुमति से विद्यालय का सामान बेच दिया। आक्रोशित ग्रामीण प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे ।ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाचार्य का व्यवहार विद्यालय संचालन के दौरान ठीक नहीं रहता है। वरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति में जांच करने गए बीआरपी विभूति पांडेय व राकेश सिंह ने आरोप सही पाया। जानकारी देते हुए बीआरपी विभूति पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा प्रधानाचार्य पर लगाया गया आरोप सही पाया गया। वहीं प्रधानाचार्य अशोक प्रसाद ने बताया कि टेबल व कबाड़ से विद्यालय कमरा फंसा हुआ था। इसलिए रूम खाली करने के लिए कबाड़ बेचा है। बेचे गए सामानों से आई राशि विद्यालय के काम आएगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार शाह ने कहा कि प्रधानाचार्य पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी