सड़क जाम की समस्या से लोगों को नहीं मिल रही निजात

रामगढ़ रामगढ़ बाजार में सड़क जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। प्रशासन के रुचि नहीं लेने से समस्या और गंभीर होती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM (IST)
सड़क जाम की समस्या से लोगों को नहीं मिल रही निजात
सड़क जाम की समस्या से लोगों को नहीं मिल रही निजात

रामगढ़: रामगढ़ बाजार में सड़क जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। प्रशासन के रुचि नहीं लेने से समस्या और गंभीर होती जा रही है। कोरोना काल के दौरान भी बाजार में जाम की समस्या गंभीर रही तो अन्य समय में क्या बाजार का हाल होगा सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अभी तो ठंड का मौसम है। लेकिन बाजार की हालत है कि अब महाजाम लग रहा है। सड़क जाम की समस्या से प्रशासनिक व्यवस्था की कलई खुल जा रही है। दुर्गा चौक से दक्षिण व उत्तर दोनों तरफ तथा देवहलियां जाने वाली सड़क पर कई बार वाहनों की कतार दिखती है। सड़क पर सजने वाली दुकानें तथा दो लेयर में वाहनों के सड़क पर खड़ा होने से यह समस्या बनी हुई है। जो प्रशासन के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। पूरे पंचायत चुनाव के दौरान भी स्थिति नहीं सुधरी। अब पंचायत चुनाव भी बीत गया। पदाधिकारियों के आने जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में बाजार में सड़क जाम की समस्या को दूर नहीं करने की कोशिश प्रशासन के उम्मीदें पर पानी फेर रही है। इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रशासन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा सका। जिस कारण 60 फीट चौड़ी सड़क सिमट कर दस फीट में रह गई है। जिस कारण इस बची सिगल लेन की सड़क पर दोनों तरफ से वाहन गुजर नहीं पाते। काफी मशक्कत के बाद ही ये वाहन इस जाम से बाहर निकल पाते हैं। इस जाम में एंबुलेंस को भी निकालने के लिए प्रशासन नहीं आ पाता। खुद ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी भी इसी जाम में फंसी रहती है। जिला के वरीय अधिकारी के इस रास्ते से गुजरने की सूचना पर कुछ देर के लिए थोड़ा बहुत सड़क से अतिक्रमण को हटाया जाता है। लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होती।

chat bot
आपका साथी