होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का प्रतिदिन हाल जान रहे बीडीओ

स्थानीय प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन कोरोना की जांच की जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:51 PM (IST)
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों 
का प्रतिदिन हाल जान रहे बीडीओ
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का प्रतिदिन हाल जान रहे बीडीओ

कैमूर। स्थानीय प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन कोरोना की जांच की जाती है। जांच के बाद पॉजिटिव हुए मरीजों को आवश्यक दवा देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया जा रहा है। लेकिन होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का बीडीओ संजय पाठक वीडियो कॉलिग के माध्यम से प्रतिदिन हाल जान रहे हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे हैं। इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का हौसला भी बढ़ रहा है और उनकी सोच सकारात्मक हो रही है। जिससे उनके स्वस्थ होने में देर नहीं लग रही। बीडीओ ने इसके लिए प्रखंड के कर्मियों की एक टीम बनाई है। जो प्रत्येक दिन होम आइसोलेशन के मरीजों से दूरभाष पर बात कर उनकी स्वास्थ्य की स्थिति से अवगत हो रहे हैं। यह टीम सरकार के गाइडलाइन की जानकारी के साथ ही जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं। प्रशासन हर स्तर पर चिकित्सा सुविधा को मुहैया कराने के लिए संकल्पित है। गुरुवार को वीडियो कालिग पर मरीजों से बीडीओ ने दवा आदि के बारे में पूछा। साथ ही स्वयं को पहले से बेहतर बताया।

आप जीतेंगे जंग, खानपान पर दें ध्यान

उन्होंने यह कहकर मरीजों का हौसला-बढ़ाया कि आप यह जंग अवश्य जीतेंगे। डॉक्टरों की सलाह पर संयम से नियमित खान-पान पर ध्यान दें। यह संकट का समय है। इसलिए बिना मतलब घरों से बाहर नही निकले और ना ही अपने परिवार की किसी भी सदस्य को निकलने दे। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में लगभग दो दर्जन पॉजिटिव मरीज एक्टिव है। प्रतिदिन दो-चार मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी