श्रद्धालुओं की भीड़ से बड़वा पहाड़ी हुई गुलजार, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

पहाड़ी की कठिन राह से पैदल चल कर पहुंचे शिव मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु - महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले का श्रद्धालुओं ने जम कर उठाया आनंद सवांद सूत्र रामपुर प्रखंड क्षेत्र के नौहट्टा गांव में 500 फीट की ऊंचाई पर बड़वा पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 04:39 PM (IST)
श्रद्धालुओं की भीड़ से बड़वा पहाड़ी हुई गुलजार, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
श्रद्धालुओं की भीड़ से बड़वा पहाड़ी हुई गुलजार, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

प्रखंड क्षेत्र के नौहट्टा गांव में 500 फीट की ऊंचाई पर बड़वा पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह चार बजे से ही भगवान शिव के दर्शन पूजन के लिए कतार में महिला व पुरुष श्रद्धालु मंदिर के बाहर लग गए थे। करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने भगवान शिव का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के अलावा श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया। पुजारी बगी प्रसाद ने इस कार्य में भरपूर सहयोग किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़वा पहाड़ी पर मेला का आयोजन भी हुआ था। जिसका लोगों ने जमकर आनंद उठाया। मेला में बच्चे-बच्चियों के साथ उनके माता-पिता व भगवान भोलेनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालु शामिल हुए।

कैमूर जिला के साथ-साथ रोहतास व बक्सर के अलावा उत्तरप्रदेश के चंदौली के आसपास के गांव भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़वा पहाड़ी पर स्थित बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया। वैसे तो सभी अपने गांव के शिव मंदिरों में लोग जल चढ़ाते है, लेकिन महाशिवरात्रि के दिन बड़वा पहाड़ी पर स्थित बाबा भोलेनाथ के मंदिर तक पगडंडी के रास्ते पैदल चल के जल चढा़ने का अलग ही परंपरा है। उबड़ खाबड़ रास्ता होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं में दर्शन के प्रति इतनी आस्था थी की हर हर महादेव, शंकर भगवान, बड़वा महादेव का जयकारा लगाते हुए पहाड़ी चढ़ कर दर्शन किए। उत्तरप्रदेश के सकलडीहां से आए अरविन्द कुमार ने बताया कि सात साल पहले हम बाबा के दरबार में शिवरात्रि के दिन दर्शन करने आए थे। जिसमें एक मन्न्त मांगा था वो मेरा पूरा हो गया। उसी साल से हर साल महाशिवरात्रि के दिन हम दर्शन करने परिवार के साथ आते हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए कई श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा का दर्शन किसी तरह तो हो गया लेकिन अधिक भीड़ हो जाने से लोगों को दर्शन करने में काफी परेशानी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमेटी के सदस्य के अलवा बेलांव थाना के थानाध्यक्ष योगेश कुमार की देखरेख में भारी संख्या में दस महिला व 20 पुलिस बल के अआवा एएसआइ अनिल कुमार व सैप के जवान श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कतार में लगाते रहे। इसके साथ ही सबार व बेलांव थाना की पुलिस दिन भर गश्ती करते रही। इ मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण पासवान, सदस्य रविन्द्र पांडेय, हरिश्चन्द्र प्रजापति, अशोक पाल, राजकुमार, उदय सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, बिरेन्द्र राम, मुकेश जायसवाल सहित समिति के एक दर्जन से अधिक सदस्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी