एनवाइके का मूल्य आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाद सूत्र चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम करजी में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय मूल्य आधारित जागरूकता एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष दीनबंधु उपाध्या

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 05:53 PM (IST)
एनवाइके का मूल्य आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एनवाइके का मूल्य आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम करजी में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय मूल्य आधारित जागरूकता एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष दीनबंधु उपाध्याय एवं जिला चयन समिति सदस्य सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य मोनू गिरि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं मौके पर ग्राम पंचायत करजांव के उप मुखिया शिवानंद खरवार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर जिला प्रशिक्षक सुनील कुमार एवं कविद्र कुमार ने महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह, दहेज प्रथा, जन धन योजना, पर्यावरण स्वच्छता अभियान, भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं युवा मंडल सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन जगदेव युवा क्लब ने किया। वहीं व्यवस्थापक प्रखंड समन्वयक राष्ट्रीय युवा समन्वयक अभिषेक उपाध्याय रहे। इस मौके पर  श्रीराम शर्मा, मोनू शर्मा, कमलेश तिवारी व कृपया शंकर तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी