अब मनचलों पर नजर रखेंगी शेरनी टीम, पहले ही दिन तीन हिरासत में

कैमूर जिले की बेटियों के लिए अब दिन हो या रात घर से निकलने में कोई दिक्कत नहीं है। अब उनकी रक्षा शेरनी दल करेगी। पुलिस प्रशासन ने इस दल को बनाया है। इसमें 30 महिला पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। जो सभी सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर मायने में ट्रेंड हैं। पहले दिन ही ट्रायल में इस दल की महिला पुलिस जवानों ने नगर के चकबंदी रोड से तीन मनचलों को पकड़ा। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन तीन मनचलों में जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सोनहन गांव निवासी हिमांशु भारद्वाज कुकुढ़ी गांव के राजा बाबू कुमार व सरथी गांव निवासी चंदन कुमार शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:26 AM (IST)
अब मनचलों पर नजर रखेंगी शेरनी टीम, पहले ही दिन तीन हिरासत में
अब मनचलों पर नजर रखेंगी शेरनी टीम, पहले ही दिन तीन हिरासत में

कैमूर जिले की बेटियों के लिए अब दिन हो या रात घर से निकलने में कोई दिक्कत नहीं है। अब उनकी रक्षा शेरनी दल करेगी। पुलिस प्रशासन ने इस दल को बनाया है। इसमें 30 महिला पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। जो सभी सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर मायने में ट्रेंड हैं। पहले दिन ही ट्रायल में इस दल की महिला पुलिस जवानों ने नगर के चकबंदी रोड से तीन मनचलों को पकड़ा। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन तीन मनचलों में जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सोनहन गांव निवासी हिमांशु भारद्वाज, कुकुढ़ी गांव के राजा बाबू कुमार व सरथी गांव निवासी चंदन कुमार शामिल हैं।

एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि जिले को 80 महिला पुलिसकर्मी मिली है। इसमें 30 को छोड़ शेष को विभिन्न थानों में तैनात कर दिया गया है। 30 महिला पुलिस कर्मियों का शेरनी दल बनाया गया है। जो सुरक्षा के ²ष्टिकोण से सभी मायने में ट्रेंड हैं। पहले दिन सोमवार को ही शेरनी दल की महिला पुलिस जवानों को नगर में ट्रायल के लिए भेजा गया। जो सादे लिबास में थी। उनकी देखरेख करने के लिए पुरुष पुलिस जवानों को भी सादे लिबास में भेजा गया था। इसी दौरान चकबंदी रोड में एक लड़की का पीछा कर जबरदस्ती मोबाइल नंबर मांगने के चलते शेरनी दल की महिला पुलिस जवानों ने उक्त तीनों मनचलों को पकड़ लिया। जिन्हें थानाध्यक्ष रामानंद मंडल के निर्देश पर गए पुलिस जवानों ने पकड़ लिया। हालांकि पकड़े गए तीनों लड़कों ने बताया कि वे भूपेश गुप्त कॉलेज से परीक्षा देकर आ रहे थे। इसी दौरान एक दोस्त से मोबाइल नंबर मांग रहे थे। इसी दौरान बगल में खड़ी लड़की ने अपने पर समझ लिया कि उससे नंबर मांग रहे हैं। इसके चलते हमलोगों को पकड़ लिया गया।

chat bot
आपका साथी