जुलाई माह के अंत में मानसून हुआ दोबारा सक्रिय, रोपनी का कार्य अंतिम चरण में

भभुआ। जिले में सक्रिय हुए मानसून के बीच बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार की पूरी रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होती रही। बारिश और हवा से लोगों को ठंड भी महसूस हुई। जिले में मौसम पूरी तरह से बरसात का हो गया है। शहर में लगातार बारिश होने से जगह-जगह जलजमाव की भी समस्या हो गई है। शनिवार की भी सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। अभी भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मानसून के सक्रिय होने से खेती बारी को काफी फायदा हुआ है। जिले में जहां तहां पानी के कारण रोपनी प्रभावित हो रही थी बारिश के बाद अब गति मिलेगी। बारिश के बाद लगभग एक सप्ताह के अंदर कैमूर जिले में रोपनी का कार्य पूरा हो जाएगा। अब तक कैमूर जिले में धान की रोपनी लक्ष्य के सापेक्ष में 75 फीसद से अधिक रोपनी हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:12 PM (IST)
जुलाई माह के अंत में मानसून हुआ दोबारा सक्रिय, रोपनी का कार्य अंतिम चरण में
जुलाई माह के अंत में मानसून हुआ दोबारा सक्रिय, रोपनी का कार्य अंतिम चरण में

भभुआ। जिले में सक्रिय हुए मानसून के बीच बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार की पूरी रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होती रही। बारिश और हवा से लोगों को ठंड भी महसूस हुई। जिले में मौसम पूरी तरह से बरसात का हो गया है। शहर में लगातार बारिश होने से जगह-जगह जलजमाव की भी समस्या हो गई है। शनिवार की भी सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। अभी भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मानसून के सक्रिय होने से खेती बारी को काफी फायदा हुआ है। जिले में जहां तहां पानी के कारण रोपनी प्रभावित हो रही थी, बारिश के बाद अब गति मिलेगी। बारिश के बाद लगभग एक सप्ताह के अंदर कैमूर जिले में रोपनी का कार्य पूरा हो जाएगा। अब तक कैमूर जिले में धान की रोपनी लक्ष्य के सापेक्ष में 75 फीसद से अधिक रोपनी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की समस्या भी सामने आने लगी है। बारिश के बाद सदर अस्पताल भभुआ परिसर में, सदर प्रखंड कार्यालय व पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते में, पशुपालन विभाग के बगल में सहित अन्य कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। बारिश का असर रोजी रोटी पर भी पड़ी है। रोज मजदूरी करने वाले घरों में दुबके पड़े है। दुकानों पर भी बारिश के कारण मंदी है। दुकानों पर ग्राहक कम संख्या में पहुंच रहे है। उधर अधौरा में बारिश के चलते ताला गांव के छलका पर पानी चलने लगा। इससे यातायात बाधित हो गया। कैमूर जिले में सामान्यत: 296.30 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन अब तक 143.77 एमएम बारिश हुई है। जिले में 51.48 एमएम कम बारिश हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित -

तेज हवा व बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश के कारण कई जगहों पर फाल्ट की भी समस्या सामने आई है। जिले के भगवानपुर क्षेत्र में, रामपुर क्षेत्र में व चैनपुर तथा चांद के साथ साथ अन्य प्रखंडों में विद्युत की आपूर्ति रात में कम रही। जिस कारण लोग परेशान रहे। पावर सब स्टेशन से पूछने पर बताया गया कि लाइन चालू करते ही ट्रीप कर जा रहा। फाल्ट के कारण लोड नहीं रूक रहा। जिस कारण विद्युत की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हालांकि बारिश रूकते ही उसको ठीक करा कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जुलाई माह में बारिश का आंकड़ा - मिली मीटर में -

अधौरा - 279.6

भभुआ - 125.2

भगवानपुर - 149.8

चैनपुर - 170

चांद - 114

दुर्गावती - 99.6

कुदरा - 104.4

मोहनियां - 126.2

नुआंव - 116.4

रामगढ़ - 117.6

रामपुर - 178.6

chat bot
आपका साथी