अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ समापन

स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित माता काली मंदिर परिसर में बीते दिनों शुक्रवार से चल रहा अखंड रामचरित मानस पाठ शनिवार को हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:36 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:36 PM (IST)
अखंड रामचरित मानस 
पाठ का हुआ समापन
अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ समापन

कैमूर। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित माता काली मंदिर परिसर में बीते दिनों शुक्रवार से चल रहा अखंड रामचरित मानस पाठ शनिवार को हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ।

बताया जाता है कि कोरोना काल में लोगों को देवी देवताओं के पास पूजा पाठ करने पर भी रोक लगा दी गई थी। जिसके चलते कई लोग अपने मन्नत के अनुसार अखंड रामचरित मानस पाठ, रुद्राभिषेक आदि पूजा का कार्य नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब थोड़ी छूट मिलने पर लोग अपनी मन्नत को पूरा करने और देवी-देवताओं के यहां पूजन पाठ करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में काली मंदिर के परिसर में अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन कराया गया।

बताया जाता है कि कोरोना काल में भी भगवानपुर प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने मंदिर परिसर में कोरोना जैसे संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन कर हवन पूजन कराया था।

chat bot
आपका साथी