रामगढ़ में आई तेज आंधी से कई पेड़ गिरे, आवागमन बाधित

कैमूर। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात आई तेज आंधी से काफी नुकसान होने की बात बताई जा र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 11:16 PM (IST)
रामगढ़ में आई तेज आंधी से कई पेड़ गिरे, आवागमन बाधित
रामगढ़ में आई तेज आंधी से कई पेड़ गिरे, आवागमन बाधित

कैमूर। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात आई तेज आंधी से काफी नुकसान होने की बात बताई जा रही है। इस तेज आंधी में सबसे ज्यादा आम की फसल को नुकसान होने की बात बताई जा रही है। वहीं कई पेड़ गिर गए हैं। बिजली के तार पोल के सात केबल भी टूटकर गिर पड़ा है। जिस कारण 18 घंटे से अधिक देर तक बिजली गुल हो गई थी। इस आंधी से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। गरज के साथ छींटे भी पड़े। देर रात्रि आई आंधी को देख लोग छत से उतर कर घर में भाग गए। छतों पर लगा एसबेस्टस भी उखड़ कर कहीं दूसरे जगह चला गया। बाजार में सड़क पर तीन जगह पेड़ गिर गया। जिसके चलते आवागमन भी बाधित रहा। मुख्य बाजार स्व रामचरित सिंह मुखिया के घर के सामने सड़क पर खड़ा गोल्डमोहर का पेड़ गिर गया। जिसमें शिक्षक राजेश चौधरी को हल्की चोट भी आ गई। मार्ग को सुचारू कराने के लिए लोगों ने खुब मेहनत किया। थाना से लेकर अंकोढ़ी गांव तक मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ो को हटाने में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता आजाद कुमार, तथा गुड्डू उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षक कमलेश शर्मा, मीडिया के राजेश चौधरी आदि लोग लगे रहे। घंटों मेहनत के बाद आवागमन को चालू किया जा सका। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता आजाद कुमार ने बताया कि आंधी पानी से पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी आ गई है। बाजार के गिरे केबल तार को उठा कर ठीक किया जा रहा है। देर शाम तक बिजली सुचारू होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी