मंडलकारा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

स्थानीय मंडलकारा में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:28 PM (IST)
मंडलकारा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती
मंडलकारा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

जासं भभुआ: स्थानीय मंडलकारा में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। सुबह बंदियों व कक्षपालों द्वारा अधीक्षक की उपस्थिति में जेल परिसर में प्रभात भेरी निकाली गई। तत्पश्चात कारा परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने बापू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अपने संबोधन में जिला प्रोबेशन पदाधिकारी अबु आजमी ने कहा कि बापू के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके द्वारा दिए गए शांति के संदेश के आगे पूरा विश्व नत मस्तक है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सत्य व अहिसा के संदेश के माध्यम से बंदियों को जागरूक किया। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई बंदियों ने भजन भी प्रस्तुत किया। इसमें से उत्कृष्ट भजन प्रस्तुत करने वाले बंदी ललन खरवार को पुरस्कृत करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप बापू की पुस्तक प्रदान किया गया। समारोह में प्रभारी उपधीक्षक सुभाष कुमार, डॉ संजय कुमार व सुधाशु कुमार सहित काफी संख्या में बंदी व जेल कर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी