19 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी किए गए नियुक्त

कैमूर। जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला त

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:14 PM (IST)
19 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी किए गए नियुक्त
19 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी किए गए नियुक्त

कैमूर। जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से गाइडलाइन जारी करते हुए कुल 19 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया है। सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का अनुपालन कराने तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा यात्री किसी भी परिस्थिति में न बैठें आदि नियमों का अनुपालन कराने का कार्य दंडाधिकारी करेंगे। बस, ऑटो रिक्शा, दुकान एवं अन्य पब्लिक स्थानों पर लोगों के बीच मास्क का प्रयोग तथा शारीरिक दूरी का विशेष पालन करने के निर्देश का अनुपालन कराएंगे। निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए विशेष अभियान के तहत जिले 19 जगहों पर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि संभावित कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अपने प्रखंड के मुखिया, पंचायत समिति एवं प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगों के बीच मास्क का प्रयोग तथा शारीरिक दूरी के लिए जागरूक करें। साथ ही इसकी प्रचार प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कार्यपालक पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनियां को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आम लोगों के बीच मास्क का प्रयोग तथा शारीरिक दूरी आदि के लिए माइकिग करने का निर्देश दिया गया है। भीड़भाड़ वाले जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का भी निर्देश दिया गया है। सीओ तथा थानाध्यक्ष को अपने स्तर से सभी चौकीदार और दफादार के माध्यम से राज्य के बाहर से आए हुए व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कर साथ ही उनकी जांच से लेकर आगे तक की प्रक्रिया कराने का निर्देश दिया गया है। डीटीओ को जिले के महत्वपूर्ण चौक- चौराहों पर एवं वाहनों की चेकिग करने का निर्देश दिया गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में किसी भी परिस्थिति में 50 प्रतिशत से ज्यादा यात्री यात्रा न करें, तथा इसके अलावा मास्का प्रयोग करें इसके लिए उनको अभियान चला कर जांच पड़ताल करनी है। वही नियम का अनुपालन नहीं करने वाले पर वाहनों मालिक तथा चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।

- दूसरा वैक्सीन लेने पर जोर -

कार्यालय के सभी प्रधान को जिम्मेदारी तय किया गया है कि कार्यालय के जिन कर्मियों ने कोविड वैक्सीन का प्रथम डोज लिया है । उन्हें दूसरा डोज समय से दिलवाना है। साथ ही जिनका उम्र 45 वर्ष से अधिक हो, उनको भी वैक्सीनेशन कराना है। इसके अलावा आम लोगों से भी अपील किया गया है कि जिन का उम्र 45 वर्ष से अधिक को वह पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वैक्सीनेशन का कराएं। - इन जगहों पर नियुक्त किए गए दंडाधिकारी -

जगह - दंडाधिकारी - पुलिस पदाधिकारी

पटेल चौक - मनोज कुमार - संजय कुमार प्रथम

जयप्रकाश चौक - अशोक कुमार - संजीव मुर्मू

एकता चौक - अशोक कुमार - रणवीर कुमार

कैमूर स्तंभ - वेद प्रकाश - रामकुमार हेंब्रम

अखलासपुर बस स्टैंड- दीनानाथ चेरो - हरिलाल प्रसाद रजक

सोनहन बस स्टैंड - संतोष कुमार - मंगल चंद्र महतो

चांदनी चौक मोहनियां - उपेंद्र राय - मो. नासिर खां

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन- अरविद कुमार सिंह - राजेश कुमार सिंह

अधौरा प्रखंड बाजार - बीडीओ आलोक कुमार शर्मा - छोटे लाल टुडू

भगवानपुर बाजार - मयंक कुमार - कृष्ण कुमार सिंह

बेलांव बाजार - संजय पाठक - प्रभु मांझी

हाटा बाजार - अजाजुद्दीन अहमद - गजेंद्र प्रसाद यादव

चैनपुर थाना के पास - सीओ पुरेंद्र सिंह - अब्बू रूमान

हरसू ब्रह्म मोड़ के पास - जय नारायण झा - गोरे लाल बढ़ई

चांद बाजार - बीडीओ रवि रंजन - अभिमन्यु प्रसाद

दुर्गावती बाजार - बीडीओ अशोक कुमार - मोहम्मद फारुख खान

रामगढ़ बाजार - बीडीओ प्रदीप कुमार - नंदजी राम

नुआंव प्रखंड बाजार - बीडीओ रमन सिन्हा - बजरंगी प्रसाद

कुदरा बाजार - बीडीओ अशोक कुमार - मोहम्मद शेरशाह

chat bot
आपका साथी