कैमूर में अंधविश्वास के चक्कर में ओझा को मार डाला

जिले के पहाड़ी प्रखंड अधौरा के सलेया गांव के दरगाही टोला में शनिवार की रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गांव वालों ने लाठी-डंडा से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:00 PM (IST)
कैमूर में अंधविश्वास के चक्कर में ओझा को  मार डाला
कैमूर में अंधविश्वास के चक्कर में ओझा को मार डाला

कैमूर। जिले के पहाड़ी प्रखंड अधौरा के सलेया गांव के दरगाही टोला में शनिवार की रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गांव वालों ने लाठी-डंडा से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को ओझा मान कर पीटा और तब तक पीटा जब-तक उसकी मौत न हो गई। इतना करने के बाद गांव वाले संतुष्ट नहीं हुए तब उसे कुल्हाड़ी से काटा और शव सभी गांव वाले मिलकर गांव से आठ सौ मीटर दूर श्मशान ले जाकर मिट्टी खोदकर दफना दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम मदन उरांव पिता सर्व सूरज उरांव उम्र 45 वर्ष गांव सलेयां बताया जाता है। परिजनों की सूचना पर अधौरा थाना के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज व अपर थानाध्यक्ष अमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को श्मशान पहुंच कर मिट्टी खोदवा कर निकलवाया। इस दौरान पूछताछ में गांव के ही ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर शव के साथ अधौरा थाना लाया गया। जिसमें तहकीकात के बाद पांच लोगों को छोड़ दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज ने बताया कि उक्त हत्या के पीछे अंधविश्वास की झलक दिखाई देती है। तभी तो दरगाही टोला के सभी लोग बैठक कर घटना को अंजाम दिए है। पहले गांव के सभी लोग उसके घर गए। उसे बुलाए। नहीं आने पर उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक गांव वालों ने स्वीकार किया कि पूरे गांव को मदन उरांव अपने जादू टोना भूत लगाकर परेशान किया करता था। इसी से आजीज होकर पूरे गांव की सहमति से उसे मौत के नींद सुला दिया गया। मृतक के तीन पुत्र व दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष मनोज ने बताया कि मृतक की पत्नी सुदेश्वरी देवी के फर्द बयान पर नौ लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें से सुरेन्द्र उरांव, महेंद्र उरांव, अजय उरांव, रामपति उरांव, पंकज उरांव तथा सुशील उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी ग्राम सलेया (दरगाही टोला) निवासी बताए गए हैं। तीन फरार है। तलाशी के दौरान अजय उरांव के खेत से एक एक नाली बंदूक़ , कुल्हाड़ी व लाठी भी पुलिस ने बरामद किया है।

chat bot
आपका साथी