बारिश के बाद कैमूर की वादियों में लौटी रौनक, झरने हुए गुलजार

बंगाल की खाड़ी से उठे यास चक्रवात ने बीते बुधवार को जिले में दस्तक दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 04:33 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 12:58 AM (IST)
बारिश के बाद कैमूर की वादियों में  लौटी रौनक, झरने हुए गुलजार
बारिश के बाद कैमूर की वादियों में लौटी रौनक, झरने हुए गुलजार

कैमूर। बंगाल की खाड़ी से उठे यास चक्रवात ने बीते बुधवार को जिले में दस्तक दी थी। उसके बाद से झमाझम बारिश होने लगी। बारिश होने के बाद जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बंद हुए झरने फिर से गुलजार हो गए है। झरनों में पानी गिरने लगा है। बारिश के बाद पहाड़ी झरना से पानी के शुरू होने के बाद कैमूर की वादियों में रौनक लौटने लगी है।

जिले के चैनपुर प्रखंड से करीब 20 किलो मीटर की दूरी पर स्थित उतर प्रदेश के बार्डर पर पहाड़ी के उपर करकटगढ़ जलप्रपात में झरना तेजी से शुरू हो गया है। दरअसल वहां पर झरना की गति पानी के वजह से कम थी। लेकिन पिछले तीन दिनों से बारिश के बाद करकटगढ़ में जलप्रपात के झरना की गति तेज हो गई है। भभुआ अधौरा पथ पर अधौरा प्रखंड के जमुनीनार पंचायत के तेलहाड़ गांव के पास तेल्हाड़ कुंड का भी वाटर फाल शुरू हो गया है। झरना के शुरू होने के बाद लॉकडाउन अवधि में भी पुलिस व प्रशासन से नजर छिपा कर चोरी छिपे वहां पर पहुंच रहे है। झरना के शुरू होने के बाद सेल्फी लेने वालों की तादात बढ़ने लगी है। सड़क से दूर होने के कारण तथा जंगल में बीच में होने के कारण वहां पर पुलिस व प्रशासन की भी नजर नहीं पहुंच पाती। इसी प्रकार कई जगहों पर पहाड़ी झरना शुरू होने के बाद लोग वहां पिकनिक मनाने पहुंचने लगे हैं। पुलिस के नजरों से बचते हुए लोग दुर्गावती जलाशय पर भी पहुंच रहे है।

दुर्गावती जलाशय के पास में पहाड़ी से पानी गिरने का नजारा को लोग अपने मोबाइल में कैद करते हैं। बारिश के बाद कैमूर के पहाड़ियों में जान सी आ गई है। अगर लॉकडाउन खुल जाती है तो जिले के पहाड़ी झरना, पिकनिक स्पॉट आदि पर और भी भीड़ उमड़ेगी।

chat bot
आपका साथी